Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की KSCA के साथ बड़ी बैठक
    • India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ऊर्जा सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान
    • Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी हाई-लेवल कमेटी
    • Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों गिरफ्तार
    • Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हाई कोर्ट
    • Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देनदारियों पर ‘आप’ को घेरा
    • दाहोद से हुंकार: ‘सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार’, सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा प्रहार
    • बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये तारीख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, March 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Punjab LPG Crisis: सिलेंडर की किल्लत से पंजाब में हाहाकार, गुस्साए लोगों ने मेन रोड किया जाम

    Punjab LPG Crisis: सिलेंडर की किल्लत से पंजाब में हाहाकार, गुस्साए लोगों ने मेन रोड किया जाम

    March 27, 2026 पंजाब 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    फगवाड़ा: फगवाड़ा (होशियारपुर रोड) में गैस सिलेंडर की लंबे समय से चल रही किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एचपी गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घंटों इंतजार के बावजूद सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी।

    प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि उन्होंने डेढ़ से दो महीने पहले ही गैस सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी अक्सर शटर बंद रखती है और कर्मचारी फोन का जवाब भी नहीं देते। गुस्साए लोगों ने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर धरना दिया, जिससे होशियारपुर रोड पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। डीएसपी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान करने का भरोसा दिया, जिसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इंस्पेक्टर दमनप्रीत सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नोटिस लगाकर स्पष्ट करें कि किस तारीख तक की बुकिंग पर सिलेंडर दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

    प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने डेढ़ महीने पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला और फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता। उनका कहना है कि पिछले 15 साल में पहली बार ऐसी परेशानी देखने को मिली है। फिलहाल पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन लोगों में समय पर गैस सिलेंडर मिलने को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Jalandhar-Ludhiana Petrol Crisis: जालंधर और लुधियाना में 2 बड़े पेट्रोल पंप बंद, तेल के लिए मची हाहाकार

    PM Modi Relief Fund: अश्वनी शर्मा ने केंद्र के राहत पैकेज का किया स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘संकटमोचक’

    Punjab News: तरुण चुग का बड़ा बयान, गगन रंधावा मामले में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ करने के लिए मांगी CBI जांच

    Sukhbir Badal News: गगनदीप रंधावा के परिवार से मिले सुखबीर बादल, लालजीत भुल्लर की ‘VIP सुविधाओं’ पर घेरा

    Board Exam Result Update: इंतजार खत्म! 5वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तिथि तय, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक

    Punjab News: वेरका मिल्क प्लांट में बड़ी कार्रवाई, 3 अधिकारी सस्पेंड, जांच के आदेश जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.