Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Punjab : तस्करों की जायदाद ज़ब्त करने की कार्यवाही तेज़ हो- मुख्यमंत्री मान

    Punjab : तस्करों की जायदाद ज़ब्त करने की कार्यवाही तेज़ हो- मुख्यमंत्री मान

    December 6, 2023 पंजाब 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Punjab : पंजाब को मुकम्मल तौर पर नशा मुक्त राज्य बनाने के प्रण को दोहराते हुये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस अफसरों को नशों की कुरीति के खि़लाफ़ आर-पार की लड़ाई को अंजाम तक ले जाने के आदेश दिए।

    नशा तस्करों को भेजा जाएगा सलाखों के पीछे

    पुलिस कमिशनरों और एस. एस. पीज़ के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नशों के खि़लाफ़ किसी तरह का नरमी न बरतने की नीति को मुकम्मल तौर पर लागू करने के लिए कहा।

    उन्होंने कहा कि पंजाब(Punjab) पुलिस ने नशों की स्पलाई लाईन को पहले ही तोड़ दिया है और बड़े नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मुहिम सख्ती से जारी रहनी चाहिए और जमीनी स्तर पर भी नशों के विरुद्ध कार्यवाही को अंजाम दिया जाना चाहिए।

    इसे भी पढ़ें – Haryana Punjab Weather : हरियाणा में 10 डिग्री से नीचे गया तापमान, पंजाब में इस दिन से बारिश के आसार

    तस्करों की जायदाद जब्त करने में तेजी लाए पुलिस

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को समग्गलरों की नशा तस्करी के पैसे से बनाई जायदाद को ज़ब्त की प्रक्रिया में तेज़ी लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को बिना किसी दबाव के दिलेरी से काम करना चाहिए

    और उनको अपनी ड्यूटी ईमानदारी और समर्पित होकर निभानी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशों के खि़लाफ़ निर्णायक जंग शुरु की हुई है और राज्य में से इस कुरीति को जड़ से मिटा दिया जायेगा।

    इसे भी पढ़ें – Cabinet Minister ETO ने किया 27 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

    पुलिस को सख्ती से निभानी चाहिए अपनी ड्यूटी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को कानून के मुताबिक अपनी ड्यूटी निष्पक्ष और सख़्त मेहनत के साथ निभानी चाहिए। एस. एस. पीज़ को अपने-अपने ज़िले के दौरे करने के आदेश देते हुये मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को लोगों में जाकर उनके मसले सुलझाने के लिए कहा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे लोगों में विश्वास की भावना पैदा होगी जो आम लोगों से सम्बन्धित मसले सुलझाने में बहुत सहायक सिद्ध होगी।

    इसे भी पढ़ें – Weather Forecast : हरियाणा पंजाब में छाया कोहरा, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

    जेल स्टाफ ना बरते ढिलाई

    मुख्यमंत्री ने जेलों में मोबाइल फोनों के प्रयोग सम्बन्धी रिपोर्टों का नोटिस लेते हुये अधिकारियों को इस ग़ैर-कानूनी गतिविधि को तुरंत रोकने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जेल स्टाफ और पुलिस द्वारा ऐसी ढिलाई अनुचित और असहनीय है।

    भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को कहा कि ऐसी गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाये और इस कोताही के लिए ज़िम्मेदार स्टाफ या अधिकारी के खि़लाफ़ भी अपेक्षित कार्यवाही व्यवहार में लाई जाये।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री

    पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

    राजनीति के अखाड़े में उतरे ‘खेड़ी वाले बाबा’! जानें किस पार्टी का थामेंगे दामन, सियासी गलियारों में हलचल

    विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

    पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है – कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

    शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.