बरेली : बरेली जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की पंचायत ने (Punishment Of Beating With Slippers) एक युवती की तस्वीर संपादित कर उसे सार्वजनिक करने के आरोप में एक व्यक्ति को चप्पलों से पीटे जाने की सजा देकर मामले का निपटारा कर दिया। बहरहाल, बरेली के पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेशचंद्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस के पास ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें – अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हुई, ठाकुर का भी ‘एनकाउंटर’ हो गया : धर्मराज सिंह
Punishment Of Beating With Slippers – सूत्रों ने बताया कि युवक ने चोरी किए गए मोबाइल फोन से युवती की तस्वीर संपादित कर उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया था। उन्होंने बताया कि युवती के परिजन ने पंचायत में इसकी शिकायत की जिसने युवक को चप्पलों से पीटने का फैसला सुनाते हुए मामले का निपटारा कर दिया। उन्होंने बताया कि पंचायत के फैसले के बाद पीड़िता की मां ने युवक को चप्पलों से पीटा।
इसे भी पढ़ें – अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर पर सियासत तेज, अखिलेश यादव को सत्तापक्ष के नेताओं ने घेरा
पंचायत का कहना था कि यदि यह मामला पुलिस में गया तो युवक का भविष्य चौपट हो जाएगा, इसलिए आरोपी को चप्पलों से पीटकर मामले का निपटारा कर दिया गया। नवाबगंज की ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार ने मंगलवार को बताया कि उनके ब्लॉक के हरदुआ गांव में
यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि युवक ने गांव की एक लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक कर दीं थीं जो संपादित थीं।

