मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य में गैंगस्टरवाद, अपराध और दहशत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। मान सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है—जीरो टॉलरेंस। कानून (Public safety paramount) तोड़ने वालों के साथ कोई समझौता नहीं होगा और आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि रहेगी। पंजाब पुलिस को पूरी छूट दी गई है कि वह अपराधियों पर सख्त और तुरंत कार्रवाई करे।
हाल के दिनों में पंजाब पुलिस ने कई बड़े मामलों में तेज़ी से कार्रवाई कर यह साबित कर दिया है कि सरकार और पुलिस पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़ी है। सरपंच जरमैल सिंह हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने महज़ कुछ ही समय में आरोपियों को ट्रैक कर छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें – राणा बलचौरिया मर्डर केस में SSP मोहाली के बड़े खुलासे, गिरफ्तार शूटरों ने बताए चौंकाने वाले सच
मोहाली में हुए चर्चित कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड में भी पंजाब पुलिस ने बेहद साहसिक और निर्णायक कदम उठाए। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को निष्क्रिय किया गया, हालांकि इस कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए। इसके बावजूद पुलिस ने हार नहीं मानी और लगातार पीछा करते हुए पश्चिम बंगाल से दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Public safety paramount – आज ही एक और बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए बरनाला पुलिस ने पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू पर होने वाले हमले को समय रहते रोक लिया। पुलिस ने कोटदुना के सरपंच समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जो इस हमले की योजना बना रहे थे। यह एक बड़ी राहत थी और यह साबित करता है कि पंजाब पुलिस सिर्फ अपराध के बाद ही नहीं, बल्कि पहले ही उसे रोकने में भी सक्षम है।
