बेगूसराय : सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को बेगूसराय आई उड़नपरी पीटी उषाPT (Usha In Bihar) ने शक्तिपीठ जयमंगला गढ़ में पूजा-अर्चना किया। उनके साथ राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी वी. श्रीनिवासन ने भी पूजा-अर्चना किया। गर्भगृह में माता जयमंगला की पूजा के दौरान पीटी उषा ने देश के उज्जवल भविष्य, निरंतर प्रगति तथा खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास की कामना किया।
इसे भी पढ़ें – शताब्दी वर्ष में संघ कार्य एक लाख स्थानों तक पहुंचाने का लक्ष्य : मनमोहन वैद्य
उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा- अर्चना करने के बाद स्थानीय लोगों से शक्तिपीठ के संबंध में जानकारी ली। राकेश सिन्हा ने बिहार के एकलौते रामसर साइट काबर झील पक्षी विहार और जयमंगला गढ़ के संबंध में जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में पीटी उषा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को नई ऊंचाई देने के लिए सांसदों को खेल महोत्सव आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। देश में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बेगूसराय जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में हमारे साथी राकेश सिन्हा ने यह महोत्सव आयोजित किया, जिसकी चर्चा बेगूसराय से निकल पर दूर-दूर तक हो रही है।
इसे भी पढ़ें – विपक्ष की न झुकने वाली आवाजों को दबाने में लगी है सरकार : प्रियंका गांधी
PT Usha In Bihar – खेल महोत्सव ने ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने कहा कि आज हमने माता जयमंगला से सबकी सुखद भविष्य की कामना किया। बेगूसराय आकर जितना अच्छा लगा, यह हमारी सोच से ऊपर है। यहां स्थित रामसर साइट काबर झील पक्षी विहार एक दिन पर्यटन की दृष्टि से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित होगा। हम भी लोगों से अपील करते हैं कि यहां आएं, इस अनोखे जगह को देखें और समझें, तभी पर्यटन की दृष्टि से यह विकसित होगा।