नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति के बारे में विवाद खड़ा करने का भाजपा ने कड़ा विरोध किया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा ने दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने मांग की (Protest Against Rahul Gandhi) कि राहुल गांधी इस मामले में पूरे राष्ट्र से माफी मांगें।
इसे भी पढ़ें – AAP ने असम में तीन लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज पूरा विश्व सम्मान करता है। उन्हें किसी जाति या वर्ग से संबद्ध होने के कारण नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाने के लिए जाना जाता है। तमाम बड़े देश भी आज मोदी जी के प्रभाव को स्वीकार करते हैं और हर महत्वपूर्ण मामले में उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा करते हैं। ऐसे में राहुल गांधी द्वारा ऐसी तुच्छ टिप्पणी उनकी नीची सोच और मानसिकता को ही प्रकट करती है। राहुल गांधी ने पूरे देश के गरीबों और पिछड़ों का अपमान किया है। इसलिए वह सभी देशवासियों से माफी मांगें।
इसे भी पढ़ें – गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढहा, तीन लोग घायल
Protest Against Rahul Gandhi – प्रदर्शनकारियों को दिल्ली प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव ने भी संबोधित किया और राहुल गांधी के बयान की निंदा की।बिधूड़ी ने कहा कि राहुल गांधी समझ चुके हैं कि लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। भाजपा के नेतृत्व में एनडीए फिर से 400 सीटें जीतने जा रहा है जिससे राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी के परिवार के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से यह अपील अवश्य करेंगे कि ऐसी टिप्पणियों को देखते हुए राहुल गांधी का मेडिकल चेकअप कराया जाए।


