Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला: आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू, खतरे की घंटी
    • खेसारी लाल यादव का पॉलिटिकल ड्रामा: 4 दिन से पत्नी को मना रहे चुनाव लड़ने के लिए, नहीं मानी तो RJD के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
    • महाभारत के ‘दानवीर कर्ण’ नहीं रहे : अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन
    • दिल्ली में पटाखे बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : हरी झंडी मिलने के बाद अब कैसे और कहां मिलेंगे पटाखे?
    • पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे
    • महतारी एक्सप्रेस का ‘मालवाहक’ रूप: मरीज की जगह सीमेंट की बोरियां लोड, सरकारी एंबुलेंस के दुरुपयोग पर बवाल, प्रशासन पर सवाल
    • पंजाब सरकार ने रचा इतिहास! भगवंत मान सरकार ने 30 दिन में पूरा किया ये वादा
    • पुलिस छावनी में तब्दील हुआ सुल्तानपुर लोधी, फोर्स तैनात, जवानों ने संभाला मोर्चा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

    दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

    April 13, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    Protest Against Delhi Govt
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यालय के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शन (Protest Against Delhi Govt) कर रहे भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित कई बड़े नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश में आकर बैरिकेडिंग को हटाकर अंदर जाने की कोशिश की। हालांकि, आम आदमी पार्टी के दफ्तर तक भाजपा के कार्यकर्ता नहीं पहुंच पाए।

    इसे भी पढ़ें – AAP सांसद ने ईडी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-बयान लेने के लिए लोगों को पीटा जाता है

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने दो लेयर में बैरिकेडिंग की गई थी। पहली बैरिकेडिंग को तो
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार कर लिया, लेकिन दूसरी बैरिकेडिंग पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई बार धक्का-मुक्की देखने को मिली। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। प्रदर्शन में शामिल नेताओं को पुलिस बस में भरकर आईपी स्टेट पुलिस स्टेशन ले गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दिल्ली के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

    इसे भी पढ़ें – गर्मी में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां शुरू,पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 30 विभागों के साथ की संयुक्त बैठक

    Protest Against Delhi Govt – भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार का उद्योग चला रही है। अभी हाल ही में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक बस स्टैंड का उद्घाटन किया था। उस बस स्टैंड में भी करोड़ों का घोटाला हुआ है। वह भी जल्द उजागर होगा।भाजपा ‘आप’ के भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी, अभी तो सिर्फ उनके दो ही मंत्री जेल में गए हैं। आनेवाले दिनों में और गोपाल राय और कैलाश गहलोत भी जेल जाएंगे। इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प ले लिया है। इस बार दिल्ली से आम आदमी पार्टी की सरकार उखड़ जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला: आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू, खतरे की घंटी

    दिल्ली में पटाखे बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : हरी झंडी मिलने के बाद अब कैसे और कहां मिलेंगे पटाखे?

    खुशखबरी! दिल्ली-NCR में इस दिवाली ‘ग्रीन पटाखे’ जलेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ दी मंजूरी, क्या हैं कोर्ट के निर्देश?

    दिवाली पर यात्रियों की जेब पर डाका! नोएडा से लखनऊ-वाराणसी का बस किराया 7 गुना बढ़ा

    हाई-टेक बैंक लूट का मास्टरमाइंड : क्लैट पास युवक कैसे बन गया लुटेरा?

    गैंगस्टर राशिद केबलवाला अजरबैजान से दबोचा गया, हाशिम बाबा-लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.