- विधानसभा चुनाव 2022 के तहत तैयारियों पर रखेंगी नज़र
लखनऊ। यूपी में चुनाव का समय नजदीक है। ऐसे में, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब हफ़्ते में पांच दिन लखनऊ में ही रहेंगी और चुनावी तैयारियों पर नजर रखेंगी। वह सोमवार से शुक्रवार तक चुनावी तैयारियों को देखेंगी। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में सलाहकार समिति की बैठक में उन्होंने खुद इस बात के संकेत दिया।
चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
प्रियंका ने प्रदेश इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी के साथ यह भी समीक्षा की कि, अब तक की क्या तैयारियां हैं? बता दें कि, विधानसभा चुनाव जो होने वाले हैं, कांग्रेस उसके उम्मीदवारों की पहली सूची दीपावली के आसपास जारी कर करेंगी। यह भी कहा जा रहा है कि, चुनावी रैलियों का आगाज वाराणसी से किया जाएगा। 10 अक्तूबर को होने वाली रैली में प्रियंका कांग्रेस के ‘चुनावी प्रतिज्ञा’ का भी एलान करेंगी।
प्रतिज्ञा यात्रा की होगी शुरुआत
बता दें कि, कांग्रेस पार्टी अक्तूबर माह में प्रदेश भर में ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ की शुरुआत करेगी। चार ‘प्रतिज्ञा यात्राएं’ निकाली जाएंगी। प्रथम यात्रा से पहले प्रियंका की एक रैली होगी। ये यात्राएं लगभग 1 महीने तक चलेंगी और इनका समापन लखनऊ में एक महारैली के साथ होगा।