Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान मारे गए किसान के परिजनों को सांत्वना देने रामपुर पहुंची हैं। खबर के अनुसार, वह सुबह अपनी कार से दिल्ली से रामपुर के लिए रवाना हुईं। वहीं प्रियंका गांधी के काफिले में चल रही कारें हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे-9 फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गई।
नवरीत सिंह के घर प्रियंका गांधी पहुंच गई हैं। वह उनके परिवार के सदस्यों से मिली। किसान आंदोलन में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान जान गंवाने वाले रामपुर के ग्राम डिबडिबा में नवनीत सिंह की अंतिम अरदास का कार्यक्रम जहां आयोजित किया गया उसके पास ही में बैनर लगाकर किसान विरोधी कानून पर साथ देने वाले मंत्री और विधायक व सांसदों का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। यह आह्वान अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति ने किया है।
इसे भी पढ़े: किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करने वाली ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई युवक नवरीत सिंह की मौत पर शोक जताने के लिए उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश बिलासपुर के डिबडिबा गांव पहुंच चुके हैं। प्रियंका गांधी का रामपुर में जीरो पॉइंट पर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली ने स्वागत किया।
Priyanka Gandhi: वह यहां 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान मृत किसान नवरीत सिंह के परिवार से मिलने जाएंगी। प्रियंका मृतक किसान की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए बिलासपुर के डिबडिबा गांव जा रही हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई दिग्गज नेता नवरीत के परिवार को ढांढस बंधाने उसके घर पहुंच रहे हैं।
इसे भी पढ़े: Country with farmers, protest will continue: Priyanka