भोपाल : चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय छात्रा प्रिया मेहरा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. फरार आरोपी तुषार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिछले 5 दिनों से भोपाल के (Priya Mehra was beaten by friend Tushar) बाहर फरारी काट रहा था और ट्रेन के जरिए वापस लौटने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पुलिस ने ट्रैक कर उसे भोपाल से ही दबोच लिया.

इसे भी पढ़ें – शाम होते ही क्लासरूम में बदल जाता है ये पुलिस स्टेशन, 100 से ज्यादा बच्चों की लगती है पाठशाला

बताते चलें 7 जनवरी को भोपाल के चुनाभाट्टी इलाके से एक सनसनी कैसे घटना सामना आई थी. जहां पर बीए की छात्रा की छत से गिरकर संदिग्ध मौत हो गयी थी. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने तफ्तीश करने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया था. जांच में सामने आया है कि आरोपी तुषार ने पहले प्रिया के साथ बेरहमी से मारपीट की. इसके बाद उसे घर की छत से नीचे फेंक दिया था. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ें – एक लौंग में पान का स्वाद, MBA स्टूडेंट का टेस्टफुल स्टार्टअप, मोहन यादव बोले बढ़िया आइटम

Priya Mehra was beaten by friend Tushar – एसीपी अक्षय चौधरी के मुताबिक “चूनाभट्टी इलाके की पालिका सोसायटी से एक युवती को गंभीर हालत में जेपी अस्पताल लाया गया था. हैरानी की बात यह रही कि जो युवक उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, वही इस पूरे मामले में संदेही निकला. डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया था. शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं. रिपोर्ट में मौत का कारण मारपीट के बाद ऊंचाई से गिरना बताया गया है.

Share.
Exit mobile version