Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया ‘वर्तमान में जीने’ का गुरुमंत्र
    • संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— “अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा सदन”
    • सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस
    • राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों ने खोले बड़े राज
    • अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से खुली पोल
    • शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को लगी गोली
    • संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी से शादी
    • अखिलेश यादव का नया नारा: “PDA में P का मतलब पंडित भी”, जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निशाना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, August 6
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सज़ा-ए-मौत पाने वाले दुनिया के राष्ट्रपति और PM! मुशर्रफ से लेकर सद्दाम हुसैन तक, इन दिग्गजों को मिली मौत की सज़ा

    सज़ा-ए-मौत पाने वाले दुनिया के राष्ट्रपति और PM! मुशर्रफ से लेकर सद्दाम हुसैन तक, इन दिग्गजों को मिली मौत की सज़ा

    November 18, 2025 विदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल कोर्ट ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई है. शेख हसीना 5 में से 3 आरोपों में दोषी पाई गईं. शेख हसीना दुनिया (presidents who got death sentence) की पहली प्रधानमंत्री नहीं हैं जिन्हें फांसी की सजा सुनाई है. इससे पहले भी कई देशों ने शीर्ष नेतृत्व को फांसी की सजा सुनाई है.

     presidents who got death sentence – कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल को पिछले साल के जुलाई विद्रोह के दौरान किए गए मानवता-विरोधी अपराधों के मामले में मौत की सजा सुनाई है. कोर्ट ने हत्या के लिए उकसाने और हत्या का आदेश देने में दोषी पाते हुए ये सजा सुनाई.

    पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ

    परवेज मुशर्रफ साल 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे. उन पर 2019 में देशद्रोह के एक मामले में जिसमें 2007 में संविधान निलंबित करने का आरोप था. गैर-हाजिरी में मौत की सजा सुनाई गई थी. यह सजा 2020 में रद्द कर दी गई थी. हालांकि, परवेज मुशर्रफ का साल 2023 में दुबई में निर्वासन के दौरान निधन हो गया.

    चुन डू-ह्वान

    चुन डू-ह्वान को 1979 के सैन्य तख्तापलट और 1980 के ग्वांग्जू नरसंहार के लिए 1996 में मौत की सजा सुनाई गई थी. बाद में उनकी सजा घटाकर आजीवन कारावास कर दी गई और 1997 में उन्हें माफ कर दिया गया. उनका निधन 2021 में हुआ.

    सद्दाम हुसैन

    सद्दाम हुसैन को 1982 में दुजैल में 148 शिया मुसलमानों की हत्या के मामले में मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए 2006 में मौत की सजा सुनाई गई थी. 30 दिसंबर 2006 को उन्हें फांसी देकर दंडित किया गया.

    मोहम्मद नजीबुल्लाह

    मोहम्मद नजीबुल्लाह को साल 1996 में तालिबान ने गैर-हाजिरी में मौत की सजा सुनाई थी. तालिबान के काबुल पर कब्जा करने के बाद, उन्हें संयुक्त राष्ट्र परिसर से पकड़ लिया गया, यातनाएं दी गईं और सितंबर 1996 में सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका दिया गया.

    जुल्फिकार अली भुट्टो

    जुल्फिकार अली भुट्टो को 1977 में सैन्य तख्तापलट में अपदस्थ कर दिया गया. इसके बाद एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया और मौत की सजा सुनाई गई. अंतरराष्ट्रीय अपीलों के बावजूद, अप्रैल 1979 में उन्हें फांसी दे दी गई.

    अमिर-अब्बास होवेदा

    1979 की इस्लामी क्रांति के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और उन पर “ईश्वर के खिलाफ युद्ध छेड़ने” और भ्रष्टाचार जैसे आरोपों में मौत की सजा सुनाई गई. अप्रैल 1979 में उन्हें फायरिंग स्क्वाड द्वारा फांसी दी गई.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ब्रिटेन की राजनीति में बढ़ेगा मुसलमानों का दबदबा! 2029 के चुनाव में 78 से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम वोटर्स तय करेंगे जीत-हार

    पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: वरिष्ठ IFS अधिकारी विश्वेश नेगी ईरान में नए राजदूत नियुक्त

    PoJK का जनाक्रोश इस्लामाबाद-रावलपिंडी पहुंचा: पुलिस लाठीचार्ज, कई छात्र हिरासत में; चुनाव में भारी हंगामा

    उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत

    इंडोनेशिया के समुद्र में 271 यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग: 5 की मौत, 41 लापता; पानी में कूदे लोग

    अमेरिका ने अब तक 4,840 भारतीयों को किया डिपोर्ट: विदेश मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े, जानें कैसे होती है वापसी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.