राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान दौरे में आज सुबह जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर, स्वदेशी फाइटर हेलीकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड से उड़ान भरेंगी. द्रौपदी मुर्मू गुरुवार शाम जैसलमेर पहुंचीं, जहां (president’s visit to Jaisalmer) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया. वायुसेना स्टेशन पर औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति का काफिला आर्मी स्टेशन पहुंचा.
president’s visit to Jaisalmer – तय कार्यक्रम के अनुसार, वह रातभर जैसलमेर आर्मी स्टेशन में ठहरेंगी. वह आज शाम को वायुशक्ति अभ्यास के तहत पोकरण रेंज में भारतीय वायु सेना के मारक क्षमता प्रदर्शन को देखेंगी.
जैसलमेर में कड़े सुरक्षा इंतजाम
राष्ट्रपति के दौरे और वायुसेना के क्षमता प्रदर्शन को देखते हुए जैसलमेर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. चांदन से पोकरण तक पूरे क्षेत्र को अस्थायी रूप से नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है. पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है.
प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रचंड में उड़ान भरेंगी और उसके बाद अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी. एलसीएच प्रचंड भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं विकसित फाइटर हेलीकॉप्टर है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है. यह हेलीकॉप्टर रेगिस्तान से लेकर ऊंचे पर्वतीय इलाकों तक विभिन्न भू-भागों में काम करने में सक्षम है और 5,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर भी संचालन कर सकता है.


