Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीनारायण संस्था का ‘चलो बनें आदर्श’ प्रोग्राम
    • MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; सीएम मोहन यादव से की मुलाकात
    • Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक निरीक्षण; दिए सख्त निर्देश
    • Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ताओं संग आत्मीय संवाद
    • Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैमरे में कैद हुई करतूत
    • Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीवी वीडियो आया सामने
    • BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में फैलेगी यह मेगा टाउनशिप
    • UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, September 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » लोकसभा चुनाव : भाजपा-जद-एस के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन

    लोकसभा चुनाव : भाजपा-जद-एस के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन

    September 9, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने राज्य में लोक सभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा और जनतादल (सेक्युलर) के बीच चुनाव (Pre Poll Alliance) पूर्व गठबंधन की शुक्रवार को पुष्टि की ।श्री येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह जद-एस को चार लोकसभा सीटें देने पर सहमत हो गए हैं, जिससे पार्टी को 25 या 26 सीटें जीतने का बड़ा मौका मिलेगा।जद-एस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा और श्री शाह के बीच दिल्ली में हुई गुप्त बैठक से राज्य के राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

    इसे भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल उपचुनाव : धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की जीत

    Pre Poll Alliance – अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों नेताओं के बीच गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा हुई। यह भी कहा जा रहा है कि मई 2023 में विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं जद-एस के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी से भाजपा ने संपर्क किया था। भाजपा की ओर से जद-एस को पेश की गई सीटों पर कोई स्पष्टता नहीं है। पता चला है कि जद-एस को बेंगलुरु ग्रामीण, कोलार, चिक्काबल्लापुर और हासन सीटें दी जाएंगी। राजनीतिक विशेषज्ञों का एक वर्ग हालांकि, दावा कर रहा है कि भाजपा मांड्या सीट जद-एस को देने के लिए तैयार है।

    इसे भी पढ़ें – जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचने लगे समूह के नेता

    मांड्या का प्रतिनिधित्व सुमलता अंबरीश ने किया है जिन्होंने 2019 में निर्दलीय के रूप में सीट जीती थी। श्रीमती अंबरीश ने मई 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा को समर्थन दिया था। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने मेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा कि गठबंधन से पार्टी की चुनाव संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी कहा कि फिलहाल ऐसा गठबंधन जरूरी था। हाल ही में हुए विधानसभा सत्र में दोनों पार्टियां कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ती रही हैं। जद-एस ने हालांकि श्री येदियुरप्पा के खुलासों पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी

    ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान

    पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीडियो बनाकर किया सरेंडर का दावा

    ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और सिंबल किया फ्रीज

    कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया जाम

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.