Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पुलिस और वकील फिर आमने-सामने, जानिए यह है विवाद की वजह

    पुलिस और वकील फिर आमने-सामने, जानिए यह है विवाद की वजह

    February 25, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गुरुवार को द्वारका अदालत में वकील और दिल्ली पुलिस (Police And Advocate) एक बार फिर आमने-सामने आ गए। वकीलों ने पुलिस के खिलाफ दिन भर विरोध-प्रदर्शन किया, तथा पुलिसकर्मियों के अदालत परिसर में प्रवेश पर रोक भी लगा दी। वकीलों का कहना है कि द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त मनमाना रवैया अपना रहे हैं। द्वारका बार एसोसिएशन के मुताबिक पुलिस उपायुक्त ने एक वकील के खिलाफ गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कर उसके घर सुबह पांच बजे बड़ी संख्या में लाठी-डंडों से लैस पुलिसबल को भेजा।

    इसे भी पढ़ें – अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या,सातआरोपी गिरफ्तार

    वकीलों का कहना है कि जिस वकील के खिलाफ नाबालिग लड़की ने छेड़खानी करने का मुकदमा दर्ज कराया है उसका कसूर बस इतना था कि उसने बाल यौन शोषण के आरोपी को जमानत दिलाई थी। फिर उसी लड़की ने आरोपी के वकील पर झूठा आरोप लगा दिया। अधिवक्ता राजेश कौशिक ने कहा है कि बार एसोसिएशन शुक्रवार को इस बाबत जिला न्यायाधीश, पुलिस आयुक्त समेत अन्य आला अधिकारियों को पुलिस उपायुक्त के इस रवैये के खिलाफ पत्र लिखेंगे।

    Police And Advocate – पुलिस उपायुक्त के स्थानांतरण की मांग की जाएगी। यदि 28 फरवरी तक द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त का तबादला नहीं किया जाता, तो वकील द्वारका अदालत के बाहर पुलिस उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकालेंगे। साथ ही अधिवक्ता राजेश कौशिक ने बताया कि छेड़खानी के आरोप में वकील को जमानत मिल गई है।

    इसे भी पढ़ें – जन्मजात मोतियाबिंद से जूझ रहे दो माह के बच्चे की हुई “कैटरैक्ट” सर्जरी

    पुलिस उपायुक्त का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया था कि वकील के घर पर पुलिसकर्मी जाएं। जब उन्हें सुबह यह जानकारी मिली तो तुरंत वकील के घर जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। आरोपी वकील के कहने पर मामले की जांच जिला अन्वेषण यूनिट (डीआईयू) को सौंप दी गई है। एक नए जांच अधिकारी को मामले की तफ्तीश सौंपी गई है। हालांकि वकीलों व पुलिस के बीच अभी भी तनाव का माहौल है। वकील पुलिस उपायुक्त को तत्काल यहां से स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, जानें उनके सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां

    Lashkar Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन; लश्कर आतंकी शब्बीर दबोचा गया, पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.