त्रिशूर/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में मोदी की गारंटी को लेकर छिड़ी बहस का जिक्र करते हुए कहा कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के वादे पूरे कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने (PM-On-Woman-Power) बुधवार को केरल के त्रिशूर में स्त्री शक्ति मोदिक्कोप्पम (मोदी के साथ महिला शक्ति) महिला संगमम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस, वाम दलों पर संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण की मांग को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें – कश्मीर में ठंड का कहर : जलाशय जम गए, न्यूनतम तापमान…

 PM-On-Woman-Power – प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से आजादी की गारंटी दी और उसे ईमानदारी से पूरा किया। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से आजादी के बाद लेफ्ट, कांग्रेस की सरकारों ने, एलडीएफ, यूडीएफ की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। लेफ्ट और कांग्रेस की सरकारों ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाले कानून को वर्षों तक लटकाए रखा। मोदी ने आप सभी बहनों को आपका हक देने की गारंटी दी थी और उस गारंटी को पूरा करके दिखाया। नारीशक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है।

इसे भी पढ़ें – लैंगिक पहचान उजागर होने के बाद सेवा से हटाई गई ट्रांसजेंडर…

उन्होंने कहा कि केरल में लंबे समय तक लेफ्ट और कांग्रेस सत्ता और विपक्ष का ढोंग रचते रहे हैं जबकि ये हमेशा एक ही थे। ये सिर्फ नाम के लिए दो पार्टियां हैं। केरल में करप्शन हो, क्राइम हो या परिवारवाद, ये दोनों सब कुछ मिलकर करते हैं। अब इंडी अलायंस बनाकर इन्होंने घोषणा कर दी है कि इनकी विचारधारा और नीतियों में कोई अंतर नहीं है। प्रधान मंत्री ने कहा कि केरल जानता है कि अगर कोई पार्टी है, जो उसके विकास को गति दे सकती है तो वह भाजपा है, कोई वामपंथी पार्टी या गठबंधन नहीं। भाजपा केरल में इंडी गठबंधन को हरा देगी! भारत गतिशील विकास के साथ आगे बढ़ रहा है लेकिन केवल मोदी के प्रति उनकी नफरत के कारण इंडी गठबंधन केरल के विकास और प्रगति में बाधा बन रहा है।

Share.
Exit mobile version