Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP
    • सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, मच गया राजनीतिक हंगामा
    • हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर
    • सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी
    • ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- ‘कांग्रेस में कई मणिशंकर अय्यर भरे हैं’
    • दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप
    • सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा
    • देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, December 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ऊना में विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला, कहा – जनता को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे पाए

    ऊना में विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला, कहा – जनता को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे पाए

    October 13, 2022 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    PM On Opposition
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM On Opposition) ने गुरुवार को भारत की पिछली सरकारों पर लोगों को वे सुविधाएं भी नहीं देने का आरोप लगाया, जो दुनिया के अन्य देशों के लोगों को 20वीं सदी में और गुजरात के लोगों को कुछ साल पहले से ही उपलब्ध थीं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा, ‘हम आपको 20वीं सदी के साथ-साथ 21वीं सदी की सुविधाएं भी मुहैया कराएंगे।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का बेतुका बयान, ‘बकरी ईद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे’

    मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता अब हर चुनाव में अलग-अलग पार्टियों को सत्ता में लाने की प्रवृत्ति छोड़ देगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे धनतेरस और दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश के लिए कई हजार करोड़ रुपये के उपहारों की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।’ इससे पहले, प्रधानमंत्री ने ऊना से नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह देश में शुरू की गई चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है और पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्की होने के साथ-साथ कम अवधि में तेज रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

    PM On Opposition – यह ट्रेन महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार अख्तियार कर लेती है। मोदी ने हरोली में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी, जिसे 1,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। यह पार्क एपीआई (दवा के चिकित्सकीय गुणों के लिए जिम्मेदार यौगिक) आयात पर निर्भरता घटाने में मदद करेगा। इससे लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने और 20,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

    इसे भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल में कानून का शासन नहीं, बल्कि शासक का कानून है – धनखड़

    मोदी ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी)-ऊना को भी राष्ट्र को समर्पित किया, जिसकी आधारशिला उन्होंने 2017 में रखी थी। प्रधानमंत्री के ऊना के पेखुबेला हेलीपैड पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी चंबा जिले के चोगन मैदान में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पिछले पांच वर्षों में यह उनका हिमाचल प्रदेश का नौवां दौरा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

    हिमाचल: चंबा में बड़ा हादसा! छत पर डांस के दौरान हादसा, 25 लोग मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी

    शिमला के संजौली में बड़ा विवाद! हिंदू संगठन ने चेताया- ‘मस्जिद में नहीं होने देंगे जुमे की नमाज’, शस्त्र पूजा कर दिया सख्त संदेश

    हिमाचल प्रदेश में विकास की नई इबारत, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने किया 4 करोड़ से बने ‘बो-स्ट्रिंग पुल’का लोकार्पण

    दुबई एयर शो में देश के वीर को सलाम! विंग कमांडर ‘नमांश’ शहीद, कैसे हुआ हादसा, जानकर हर कोई स्तब्ध

    हिमाचल में संजौली मस्जिद विवाद! हिंदू संगठन की मांग पर अड़े रहने के कारण जुमे की नमाज नहीं पढ़ी गई

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.