- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के लिए की कामना
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण कल उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।सूत्रों के मुताबिक, उन्हें पिछले दो दिन से बुखार था, तबीयत में सुधार न होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को डॉ मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की कामना की।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘मैं डॉ मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
I pray for the good health and speedy recovery of Dr. Manmohan Singh Ji.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2021
वहीं इससे पहले आज, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मनमोहन सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे और हालात के बारे पूछा। जिसको लेकर उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि, आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी से AIIMS, नई दिल्ली में मुलाक़ात की व उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली।
आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी से AIIMS, नई दिल्ली में मुलाक़ात की व उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली।
मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Dr Mansukh Mandaviya (मोदी का परिवार) (@mansukhmandviya) October 14, 2021
बुधवार देर रात एक बुलेटिन में डॉक्टरों ने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद “स्थिर” हैं। बता दें कि मनमोहन सिंह, 2004 में देश के पहले सिख प्रधान मंत्री बने थे और इसके बाद वह 2009 में फिर से चुनाव जीते थे। प्रधान मंत्री के रूप में सिंह का कार्यकाल 2014 में भाजपा की आम चुनावों में जीत के बाद समाप्त हो गया।