प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें Gen Z के कॉन्फिडेंस पर पूरा भरोसा है. पीएम मोदी (PM Modi’s gen z connection) ने कहा कि उन्हें Gen Z, Gen Alpha… और उनकी generation ही भारत को विकसित भारत के लक्ष्य तक ले जाएगी. मैं Gen Z की योग्यता, आपका आत्मविश्वास देखता हूं, समझता हूं और इसलिए आप पर बहुत भरोसा करता हूं.

साहिबजादे की वीरता का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि साहिबजादे भारत की अदम्य हिम्मत और बहादुरी की निशानी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि उन बहादुर साहिबजादों ने क्रूर मुगल साम्राज्य के सामने चट्टान की तरह खड़े होकर धार्मिक कट्टरता और आतंक की नींव हिला दी.

इसे भी पढ़ें – “इंडिगो के ‘कैंसिलेशन कांड’ का पर्दाफाश”: अब सामने आएगा उड़ानें रद्द होने का असली गुनाहगार

पीएम मोदी ने कहा कि जब भी 26 दिसंबर का यह दिन आता है, मुझे इस बात की खुशी होती है कि हमारी सरकार ने साहिबजादों की बहादुरी से प्रेरणा लेकर वीर बाल दिवस मनाना शुरू किया है. 

पीएम मोदी ने कहा कि वीर बाल दिवस का यह दिन भावनाओं और सम्मान से भरा दिन है. उस लड़ाई के एक तरफ दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी थे, और दूसरी तरफ औरंगजेब का क्रूर शासन था. उस समय हमारे साहिबजादे बहुत छोटे थे, लेकिन औरंगजेब और उसकी क्रूरता पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा.

 PM Modi’s gen z connection – लेकिन, औरंगजेब और उसके मिलिट्री कमांडर यह भूल गए थे कि हमारे गुरु कोई आम इंसान नहीं थे. वे तपस्या और बलिदान की जीती-जागती मिसाल थे. बहादुर साहिबजादों को उनसे यह विरासत मिली थी, इसलिए भले ही पूरा मुगल साम्राज्य उनके खिलाफ खड़ा था. वे उन चार साहिबजादों में से एक को भी हिला नहीं पाए.”

Share.
Exit mobile version