पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. मालदा में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम ने कहा, आज हमारा देश 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है. विकसित (PM Modi roared in Malda) भारत के निर्माण के लिए पूर्वी भारत का विकास बहुत जरूरी है. दशकों तक पूर्वी भारत को नफरत की राजनीति करने वालों ने जकड़ कर रखा था. बीजेपी ने इन राज्यों को नफरत की राजनीति करने वालों के चंगुल से मुक्त किया है.
पीएम मोदी ने कहा, ओडिशा ने पहली बार बीजेपी सरकार बनाई है. त्रिपुरा ने कई साल से बीजेपी पर विश्वास किया है. असम ने भी बीते चुनावों में बीजेपी को अपना समर्थन दिया. कुछ दिन पहले बिहार ने भी एक बार फिर बीजेपी-एनडीए की सरकार बनाई है. यानी बंगाल की हर दिशा में बीजेपी की सुशासन वाली सरकार है. अब बंगाल में सुशासन की बारी है.
इसे भी पढ़ें – स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : पीएम मोदी बोले- ‘युवा अब केवल नौकरी नहीं ढूंढ रहे, बल्कि समस्याओं का हल निकाल रहे हैं’
प्रधानमंत्री ने कहा, जहां-जहां सालों साल तक बीजेपी को लेकर झूठ बोला गया वहां भी अब वोटर हमें आशीर्वाद दे रहे हैं. आज मैं बंगाल के लोगों का उत्साह देखकर पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि इस बार बंगाल के लोग भी बीजेपी को विजयी बनाएंगे. कल ही महाराष्ट्र में शहरी निकाय चुनावों के नतीजे आए हैं, जिसमें बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है.
PM Modi roared in Malda – पीएम मोदी ने कहा, केंद्र सरकार देश में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चला रही है. लाखों परिवारों ने इसका फायदा उठाते हुए अपनी छत पर सोलर प्लांट लगाए हैं. केंद्र सरकार ने इसके लिए हजारों करोड़ रुपये जारी किए हैं. मैं चाहता हूं कि बंगाल के लाखों परिवारों को इस मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलना चाहिए.


