प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. उन्होंने देश की आजादी में आजाद के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले आजाद सदैव हम लोगों के बीच (you will always be remembered) स्मरणीय रहेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आजाद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका त्याग हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा.
देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले चंद्रशेखर आजाद की आज शुक्रवार (27 फरवरी) को पुष्यतिथि है. उनकी पुष्यतिथि पर पीएम मोदी सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर कहा, “भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. चंद्रशेखर आजाद ने मां (you will always be remembered) भारती को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, जिसके लिए वे हमेशा स्मरणीय रहेंगे.”
शिवराज सिंह चौहान ने भी दी श्रद्धांजलि
आज ही के दिन 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के अल्फ्रेड पार्क में चंद्रशेखर आजाद का अंग्रेजों का साथ काफी देर तक मुठभेड़ चला, इस दौरान जब उनके पास से गोली खत्म होने लगी तो आखिरी गोली खुद को मारकर अपना बलिदान दे दिया. उनकी याद में 27 फरवरी को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है.
आजाद ही रहे और आजाद ही रहेंगेः CM योगी
पीएम मोदी की तरह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आजाद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “मां भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी, वीर हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.” उन्होंने आगे लिखा, “आपके ओजस्वी विचार और तेजस्वी जीवन जन-जन को राष्ट्र व समाज की उन्नति और सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे. मातृभूमि का कण-कण आपका अनंत काल तक ऋणी रहेगा.”


