प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के मलेशिया दौरे पर हैं. आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आपको दिल से धन्यवाद देता हूं, जिस तरह से आपने मेरा और मेरे डेलीगेशन का स्वागत किया और जिस तरह से आपने इन कुछ घंटों में पारंपरिक रीति-रिवाजों से हटकर मलेशियाई जीवन (PM Modi Malaysia Visit) को इतनी खूबसूरती से पेश किया. पीएम मोदी ने कहा कि जिस शानदार तरीके से आपने सब कुछ ऑर्गनाइज़ किया, वह हमेशा हमारी यादों में रहेगा.
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि स्वागत है, पीएम मोदी. उन्होंने कहा कि हमने बहुत अच्छे संबंध बनाए हैं. आपका और टीम का धन्यवाद. उन्होंने कहा कि हमने कुछ ऐसे मुद्दों पर बात की है जो चिंता का विषय हैं, मुझे लगता है कि हमारी टीमों को उन पर ध्यान देने की ज़रूरत है. उन्होंने कहा कि हम सभी क्षेत्रों में और ज़्यादा सहयोग की उम्मीद करेंगे. उन्होंने कहा कि यह दौरा मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है.
पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पेरदाना पुत्र बिल्डिंग में दोनों देशों के मंत्रियों और डेलीगेशन से मुलाकात की. यहां पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने यात्रा के पहले दिन दोनों देशों के बीच साझा मूल्यों और बढ़ती रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया.
PM Modi Malaysia Visit – कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय के हजारों लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत-मलेशिया संबंध विश्वास, संस्कृति और आर्थिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं. उन्होंने प्रवासी भारतीयों को एक जीवित पुल बताया. उन्होंने कहा कि मोदी ने सदियों पुरानी तमिल जड़ों, साझा परंपराओं और सांस्कृतिक निरंतरता का जश्न मनाया. उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम प्रशंसा की.


