दौसा : कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का आज दिल्ली से जयपुर आते समय जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर पायलट ने दौसा में मीडिया से बात की। पायलट जी ने दौसा में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की राहुल गांधी जी 14 जनवरी से (Pilot On Rahul’s Journey) भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर रहे है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होगी। इस यात्रा से आमजन को जुड़ने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा में भीषण सड़क हादसे में श्रीगंगानगर के 6 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में जा रहा था परिवार
सचिन पायलट ने कहा कि मणिपुर वो क्षेत्र है’ जहां केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री ध्यान नही दे रहे है। लंबे समय से वहा अत्याचार हो रहा है लोग परेशान है इस माहौल में राहुल गांधी जी वहा से यात्रा शुरू कर रहे है। हम सब लोग इस यात्रा में जायेगे। और यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस यात्रा से देश के अंदर जो हकीकत उसको देखने का समझने का और लोगो की बात सुनकर न्याय दिलाने की मुहिम राहुल गांधी जी ने शुरू की है उसको पूरा करेंगे।
इसे भी पढ़ें – करणपुर चुनाव : बीजेपी के सुरेंद्र पाल सिंह चल रहे हैं पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी 4 हजार वोटों से आगे
Pilot On Rahul’s Journey – पायलट ने कहा अभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कुछ बदलाव किए है मेरे को भी एक प्रदेश की जिम्मेदारी दी है वहा हम पूरी मेहनत से काम करेगे। हम तीनों राज्यों में चाह चुनाव हार गए हो लेकिन हमारा वोट प्रतिशत घटा नही है।लोग आज कांग्रेस से उम्मीद करते है।



