सारागाव थाना क्षेत्र में भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया का पेट्रोल पंप संचालित है. इस पेट्रोल पंप में नीरज कुमार साहू साल 2022 से मैनेजर के पद पर काम कर रहा था. नीरज साहू ने अपने अच्छे काम से मालिक का भरोसा जीता. जिसका फायदा ये हुआ कि पेट्रोल पंप मालिक ने पूरी जिम्मेदारी (embezzled rs 68 lakh) मैनेजर को सौंप दी.

इस घटना के कुछ दिनों बाद जब पेट्रोप पंप मालिक ने खाता मिलान किया तो शुरुआत में 65 लाख रुपये खाते से गायब होने की जानकारी मिली. पंप मालिक ने बम्हनीडीह थाना में आरोपी मैनेजर नीरज साहू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पेट्रोल पंप संचालक गगन जयपुरिया ने बताया “23 सितंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पेट्रोल पंप में काम करने वाले मैनेजर नीरज कुमार साहू ने 65 लाख रुपये का गबन पेट्रोप पंप के हिसाब किताब में किया. नीरज साहू पेट्रोल पंप का पूरा काम करता था. मैं और मेरा पार्टनर राजनीतिक कार्यों के चलते पेट्रोल पंप का हिसाब किताब नहीं देख पाते थे. जिसका फायदा उठाकर षड़यंत्रपूर्वक, विश्वासघात कर 65 लाख रुपये की राशि का गबन किया.

embezzled rs 68 lakh – 68 लाख रुपये के गबन की शिकायत पर जांजगीर चांपा पुलिस ने जांच शुरू की. SDOP यदुमणि सिदार ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की अलग अलग टीम लगाई गई. आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने की जिम्मेदारी साइबर सेल को दी गई. 40 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद गुरुवार को आरोपी नीरज कुमार साहू को रायपुर से रायगढ़ के बीच ट्रेन में पकड़ा गया.

 

 

Share.
Exit mobile version