Petrol-Diesel Rates : माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों से पहले आम जन को राहत मिल सकती है. यह राहत पेट्रोल-डीजल के दामोंं के गिरावट के रूप में मिल सकती है. हालांकि पिछले कई महीनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव देखने को नहीं मिला है. लेकिन माना जा रहा है कि फरवरी की शुरूआत से ही पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं.

से भी पढ़ें – अब Flight लेट होने पर यात्रियों को आएगा SMS, जानें DGCA के नए दिशा-निर्देश

10 रुपए सस्ता हो सकता पेट्रोल-डीजल

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपए तक की गिरावट हो सकती है. बता दें कि इसकी वजह क्रूड ऑयल की कीमत में आई गिरावट है. दरअसल, एक साल में क्रूड ऑयल की कीमत में 12% की गिरावट आ चुकी है, लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस दौरान दामों को कम नहीं किया है. माना जा रहा है कि कंपनियां अभी प्रति लीटर करीब 10 रुपए की कमाई कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें – PM मोदी ने केरल के गुरुवयूर मंदिर में किए दर्शन, कोच्चि को देंगे करोड़ों के प्रोजेक्ट्स की सौगात

2 गुना बढ़ी कंपनियों की कमाई

Petrol-Diesel Rates – वहीं, IOCL, BPCL और HPCL को वित्त वर्ष 2022-23 में 33,000 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था. वहीं इस वित्त वर्ष (2023-24) में ये मुनाफा 1 लाख करोड़ के ऊपर निकलने का अनुमान है. यानी इसमें 3 गुना की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

Share.
Exit mobile version