Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम
    • Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के नए जोनल ऑफिस का उद्घाटन
    • Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- ‘चंदा चोरी करने वालों को मिले कठोर दंड’
    • Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर दोहराया संकल्प
    • ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगी सुनवाई
    • West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना दुल्हन लौटी बारात
    • Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार से मांगा जवाब
    • Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया रेस्क्यू
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, June 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » राजा रघुवंशी हत्याकांड पर CM मोहन यादव का भावुक बयान, ‘शादी करने से डरने लगे हैं लोग

    राजा रघुवंशी हत्याकांड पर CM मोहन यादव का भावुक बयान, ‘शादी करने से डरने लगे हैं लोग

    June 17, 2025 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    इंदौर में हुए बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. जबलपुर जिले के बेलखेड़ा में आयोजित लाड़ली बहना कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक भावुक और चिंतनशील बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के मूल्यों पर गहरा आघात करती हैं. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, अब तो लोग शादी करने से भी डरने लगे हैं, पता नहीं कौन सी दुनिया के लोग हैं जो एक नहीं, दो (people are afraid to marry) नहीं, 10-10 शादियां करते हैं.

    people are afraid to marry – इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि माताएं-बहनें अपने आप को दांव पर लगा कर अपने बच्चों और परिवार के जीवन को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए सारे दुख तकलीफ अपने उपर ले लेती हैं. वह परिवार के एक-एक व्यक्ति के सुख की कामना करती हैं. यह दुनिया में कहीं नहीं है.

    शादी करने से भी डरने लगे लोग

    मोहन यादव ने कहा कि हमारे यहां तो लोग अब शादी करने से भी डरने लगे हैं. लेकिन दुनिया में ऐसे लोग भी हैं जो एक-दो नहीं, बल्कि 10-10 शादियां करते हैं. हमारे यहां तो विवाह को सात जन्म का साथ माना जाता है. यह हमारे अपने विवाह संस्कार होते हैं. पति के सुहाग की कामना करते हुए सती सावित्री के इस देश में हजारों साल की गौरवशाली संस्कृति है. यहीं से थोड़ी दूर पर सती अनसूया का स्थान भी है.

    भारत माता की जय

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भारतीय संस्कृति की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र देश है जहां भारत माता की जय बोली जाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के 200 से अधिक देशों में कोई ‘अमेरिका माता की जय’ नहीं बोलता, कोई ‘इंग्लैंड माता की जय’ नहीं बोलता, लेकिन भारत में ‘भारत माता की जय’ बोलते हुए जो आत्मिक आनंद मिलता है, वह कहीं नहीं है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Indore High Court Order: धार के इमामबाड़े में मोहर्रम कार्यक्रमों पर कोर्ट का बड़ा फैसला; 1 जुलाई तक चाबियां सौंपने के निर्देश

    Chhindwara Ration News: सरकारी दुकानों से 3 महीने से गायब है शक्कर; पीले कार्डधारक चाय के लिए मोहताज

    MP Teacher Transfer News: तकनीकी खामियों के कारण कई शिक्षक नहीं कर पाए आवेदन; आयु सीमा बढ़ाने की उठी मांग

    Guna POCSO Court Verdict: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में कराटे कोचों को आजीवन कारावास; गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित

    Indore Health News: संजीवनी क्लिनिक में हेल्थ एटीएम बदहाल; किट और ऑपरेटर के अभाव में ठप पड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं

    Gwalior High Court Order: लापता युवती की तलाश के लिए हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; UIDAI को आधार संबंधी जानकारी देने के निर्देश

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.