मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान ने रवीना टंडन की अपकमिंग फिल्म पटना शुक्ला का ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस अन्याय के खिलाफ एक छात्रा के लिए केस लड़ती नजर आएंगी।पटना शुक्ला (Patna Shukla)एक आम महिला तन्वी शुक्ला (रवीना) की कहानी है जो उसी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। रवीना फिल्म में एक छात्रा का केस लड़ेंगी, जिसे भरोसा है कि उसने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया, मगर उसे उसके हिसाब से नंबर नहीं मिले।
इसे भी पढ़ें – कृति सैनन और काजोल की दो पत्ती का टीजर जारी, रहस्य-थ्रिलर से भरपूर है फिल्म
Patna Shukla – एक्स पर सलमान खान ने एक मिनट और 54 सेकंड का वीडियो शेयर किया है जिसकी शुरूआत तन्वी के रूप में रवीना के मेहमानों को चाय और नाश्ता परोसने से शुरू होती है। वह कहती है हम सिर्फ हाउसवाइफ नहीं हैं, जिस पर एक आदमी जवाब देता है, तन्वी भाभी वकील भी हैं। तन्वी के पति का किरदार निभाने वाले मानव विज कहते हैं, ये एफिडेविट बहुत अच्छा बनाती हैं। वीडियो में एक छात्रा को दिखाया गया है, जो परीक्षा रोल नंबर घोटाले से संबंधित अपना केस लड़ने के लिए तन्वी के पास आती है।
इसे भी पढ़ें – देवरा : भाग 1 से जान्हवी कपूर का लुक रिलीज
स्निपेट में जतिन गोस्वामी को एक राजनेता के रूप में दिखाया गया है जो तन्वी को रिंकी कुमारी (अनुष्का कौशिक) का मामला छोड़ने की धमकी दे रहा है। तन्वी जवाब देती है, क्या कर लेंगे आप, मरवा देंगे? वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, रोल-नंबर स्कैम है केस जिनका अगला, स्वागत करो रवीना का पटना शुक्ला में। रवीना ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, अन्याय से दबी आवाज के लिए, न्याय का आगाज करने आ रही है तन्वी।

