बिहार की राजधानी पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत मामले में एक बेहद ही अहम अपडेट सामने आ गया है. अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी. इस बात की जानकारी (Patna NEET Aspirant Death Case) खुद डिप्टी सीएम और गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने दी. अब तक इस मामले की जांच बिहार पुलिस की एसआईटी कर रही थी.
दरअसल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी दी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए नीट छात्रा की हत्या के मामले को सीबीआई से जांच का आग्रह किया है. घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्बोधन किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी व्यक्तिगत पेशी से छूट; अब 9 मार्च को होगी सुनवाई
इस बेहद ही चर्चित मामले की जांच बिहार पुलिस की एसआईटी कर रही थी. जांच के दौरान कई लोगों के हिरासत में लिए जाने की भी खबर सामने आई थी. मामले में तब नया मोड आ गया था, जब एफएसएल की जांच में मृतका के इनरवियर पर मेल स्पर्म के अवशेष मिले थे. स्पर्म मिलने के बाद डीएनए जांच और मिलान के लिए पुलिस ने कई अन्य लोगों से भी सैंपल लिए थे.
Patna NEET Aspirant Death Case – शुक्रवार को ही मृतका के परिजनों ने डीजीपी से उनके आवास पर मुलाकात भी की थी. मुलाकात के बाद परिजनों ने कई सारी बातें भी मीडिया के सामने रखी थी. अब इसी मामले में डिप्टी सीएम के द्वारा दी गई जानकारी के कारण एक अलग मोड सामने आ गया है. डिप्टी सीएम के द्वारा जिस बात की जानकारी दी गई है, उसे लेकर के राजनीति भी जबरदस्त तरीके से तेज हो गई है.
