पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित दुनिया के पहले इंटीग्रेटेड मैडिसिन सिस्टम तथा योग, आयुर्वेद व आधुनिक चिकित्सा के समन्वय का वैश्विक केंद्र पतंजलि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल (Patanjali Emergency Hospital) विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा. गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित भाई शाह ने हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हास्पिटल का निरीक्षण भी किया. इंटीग्रेटेड मेडिसिन सिस्टम की इस पहल को सराहा.
गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों के पतंजलि प्रवास पर थे. इस दौरान उन्होंने योग, आयुर्वेद व सनातन जीवन पद्धति को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठापित करके रोगमुक्त विश्व का निर्माण कैसे हो, इस पर स्वामी के साथ गहन विमर्श व मंथन किया. कल रात गृहमंत्री ने पतंजलि योगपीठ परिसर में आत्मीयतापूर्ण रात्रि विश्राम किया और चिकित्सा, शिक्षा, सनातन जीवन पद्धति, एवं ऋषियों की ज्ञान विरासत को विश्व पटल पर प्रतिष्ठा दिलाने की दिशा में रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण से विचार विमर्श किया.
इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में UCC का एक साल: रोजाना 1400 से ज्यादा ऑनलाइन शादियां हो रही हैं रजिस्टर
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रामदेव ने कहा कि यह सम्पूर्ण पतंजलि परिवार के लिए गौरव की बात है कि आज विश्व के इतिहास के प्रथम इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल का लोकर्पण अपने राष्ट्रधर्म के साथ-साथ सनातन धर्म को सर्वोपरि रखने वाले, योग-आयुर्वेद को सर्वोपरि देखने वाले देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया.
Patanjali Emergency Hospital – रामदेव ने बताया कि हम यहां 90 से 99% लोगों को योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षट्कर्म, पंच महाभूत चिकित्सा, मेडिकेटिड वाटर व फूड, उपवास, उपासना से ठीक करेंगे. उन्होंने कहा कि बीमारियों के मुख्य कारण- स्ट्रेस, इंफ्लामेशन तथा शरीर का अशुद्धिकरण है. पतंजलि में शिरोधारा, अक्षी तर्पण, कर्ण पूर्ण, नस्य, अभ्यंग, शंख प्रक्षालन, कोलोन थैरेपी, 100 से ज्यादा प्रकार की बस्ती आदि से शरीर का शुद्धिकरण करते हैं.


