छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक युवती की उसके बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी. दोनों के बीच बार में पार्टी के दौरान विवाद हो गया था. ये विवाद काफी बढ़ गया, जिसके बाद बॉयफ्रेंड ने उसे सिर पर शराब की (party alcohol and murder) बोतल से हमला कर दिया था. जैसे ही बॉयफ्रेंड ने उसके सिर पर शराब की बोतल मारी, वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और बेसुध हो गई, जिसके बाद बॉयफ्रेंड खुद उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन 24 दिन बाद अब लड़की ने दम तोड़ दिया.
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस का अंदरूनी मामला गंभीर, हम टिप्पणी करें तो राजनीति लगेगी: किरण सिंह देव
मृतका की पहचान 26 साल की वेदिका सागर उर्फ सुदामा के रूप में हुई है, जिसका 28 साल के टी सुनील राव उर्फ शानू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. आमपारा में स्थित मेट्रो बार में दोनों साथ में पार्टी करने के लिए गए थे. वहां दोनों ने पार्टी की. बताया जा रहा है कि बार में दोनों ने जमकर शराब पी, जब दोनों नशे में धुत हो गए तो दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद सुनील ने वेदिका के बाल खींचे और उसे जमीन पर घसीटा. फिर बियर की बोतल उठाई और वेदिका के सिर पर फोड़ दी.
इसे भी पढ़ें – घाटशिला में जेएलकेएम नेता की हत्या, CSC के अंदर घुसकर मारी गई गोली
party alcohol and murder – इससे वेदिका गंभीर रूप से घायल हो गई और लहूलुहान होकर गिर पड़ी. उसके सिर से खून बह रहा था. ये देखकर सुनील तुरंत उसे अंबेडकर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन वेदिका की जान नहीं बच पाई. 24 दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद वेदिका की मौत हो गई. अब वेदिका की बड़ी बहन सरस्वती सेंदरे ने आरोपी को सख्त सजा दिए जाने की मांग की है.


