Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, ‘शौर्य स्क्वाड्रन’ बना हाईटेक ताकत
    • Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत
    • Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन की मांग
    • West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे ‘चार्जशीट’
    • Deputy CM Vijay Sharma: पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिया भरोसा
    • Budaun News: रेलवे की बड़ी सौगात! अब घूमकर नहीं सीधे दिल्ली जाएगी ट्रेन, चेक करें नया रूट
    • West Asia Crisis: LPG, PNG और बिजली दरों पर मंत्री समूह की बैठक में अहम मंथन
    • GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रधान’ अरेस्ट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, March 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन की मांग

    Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन की मांग

    March 25, 2026 देश 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    संसद का बजट सत्र चल रहा है. मध्य पूर्व संकट और देश में बढ़ती गैस की किल्लत के बीच सांसदों के लिए ड्रेस कोड की नई मांग शुरू कर दी गई है. बीजेपी नेता जयवीर शेरगिल ने संसद में आने वाले सांसदों के ड्रेस कोड की बात करते हुए कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है और यहां पर खास तरह के कपड़े पहनने की इजाजत नहीं होनी चाहिए. जिस तरह से वकील और डॉक्टरों के लिए ड्रेस कोड होता है, उसी तरह का कोड देश के सांसदों के लिए भी होना चाहिए. उनका निशाना राहुल गांधी के टी-शर्ट और कार्गो पैंट पर था, कांग्रेस के कई नेताओं ने इस राय की तीखी आलोचना की है.

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता जयवीर शेरगिल ने कहा, “मेरे आज के ट्वीट में बस यह मांग रखी गई है कि संसद के अंदर कुछ खास तरह के कपड़े पहनकर आने की इजाजत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि भारत की संसद को ‘लोकतंत्र का मंदिर’ कहा जाता है. ठीक वैसे ही जैसे कोई वकील टी-शर्ट और कार्गो पैंट पहनकर किसी कोर्ट में नहीं जा सकता, और कोई डॉक्टर हाफ-पैंट पहनकर सर्जरी रूम में दाखिल नहीं हो सकता, तो फिर किसी सांसद को टी-शर्ट और कार्गो पैंट पहन कर आने की इजाजत क्यों मिलनी चाहिए?”

    मैंने राहुल गांधी का जिक्र नहीं कियाः शेरगिल

    अपनी मांग में राहुल गांधी का जिक्र नहीं किए जाने की बात करते हुए जयवीर शेरगिल ने कहा, “मेरे ट्वीट में राहुल गांधी का जिक्र या उनके नाम का इस्तेमाल नहीं किया गया था, लेकिन कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’. टी-शर्ट और कार्गो पैंट जैसे कपड़ों पर पाबंदी को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए, ताकि कल को राहुल गांधी अपने साथियों और समर्थकों को बिना शर्ट के, टी-शर्ट में, या हाफ-शॉर्ट्स पहनकर आने का हुक्म न दे दें. इस तरह की स्थिति को रोकने के लिए, ऐसे कपड़ों की अनुमति नहीं होनी चाहिए.”

    #WATCH | Delhi: On his own tweet, BJP leader Jaiveer Shergill says, “My tweet today only demands that certain clothing items should not be allowed inside the Parliament, because the Parliament of India is referred to as the Temple of Democracy… Just as a lawyer cannot walk into pic.twitter.com/9c25V5ezOe

    — ANI (@ANI) March 25, 2026

    इससे पहले बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए संसद के अंदर जाने ड्रेस कोड की बात की. उन्होंने कहा, “भारत की संसद में ‘नॉट अलाउड’ वाली ड्रेस कोड होनी चाहिए, जिसकी शुरुआत टी-शर्ट और खुली शर्ट न पहनने से हो. आखिरकार, यह लोकतंत्र का मंदिर है, यह कोई क्लब लाउंज नहीं है.” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद में कई मौकों पर टी-शर्ट और कार्गो पहनकर आते रहे हैं.

    कांग्रेस नेताओं में जताई निराशा, बोले- यह अनावश्यक

    इस मांग के कुछ घंटे बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया. उन्होंने कहा, “मेरे पहले वाले ट्वीट में राहुल गांधी का ज़िक्र तक नहीं था, लेकिन कांग्रेस के दरबारियों की प्रतिक्रिया ने मेरी बात साबित कर दी. ऐसी स्थितियों को रोकने के लिए जैसे कि लोग ‘बिना शर्ट’, ‘शॉर्ट्स’ या ‘ऊंची कार्गो पैंट’ पहनकर संसद में ‘शहज़ादे’ को प्रभावित करने आते हैं, संसद की गरिमा बनाए रखने के लिए कुछ खास तरह के कपड़े पहनने पर रोक होनी चाहिए.”

    Parliament of India should have a not allowed dress code starting with no t-shirts & no open shirts !

    After all its Temple of Democracy and not a Club Lounge !

    — Jaiveer Shergill (@JaiveerShergill) March 25, 2026

    हालांकि कांग्रेस के कई नेताओं को यह राय पसंद नहीं आई, कांग्रेस सांसद अशोक सिंह ने निराशा जताते हुए कहा कि इस तरह से राहुल गांधी को निशाना बनाना एक बहुत ही संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है.

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि कल को BJP यह भी तय कर सकती है कि कौन से रंग के कपड़े पहने जाने चाहिए. यह पूरी तरह से अनावश्यक है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, ‘शौर्य स्क्वाड्रन’ बना हाईटेक ताकत

    Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत

    West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे ‘चार्जशीट’

    West Asia Crisis: LPG, PNG और बिजली दरों पर मंत्री समूह की बैठक में अहम मंथन

    ब्यूटी पार्लर में ‘खूनी इश्क’! कश्मीरी प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद भी दी जान; सिलीगुड़ी में मची सनसनी

    सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.