पपीता विटामिन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है क्योंकि पपीते में विटामिन A, C, E, मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है| पका पपीता सेहत के लिए फायदेमंद होता है और खाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है| क्या आप पपाया यूज़ एंड बेनिफिट्स के बारे में जानते है?
कच्चे पपीते का इस्तेमाल कई बीमारियों मोटापे, पीलिया और डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है|
कच्चे और पक्के पपीते के साथ-साथ उसके पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते है| पपीता एक ऐसा फल है, जिसे हेल्थ के लिए काफी लाभदायी माना गया है इसलिए तो जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसे पपीता खाने की सलाह दी जाती है|
यहां तक की पपीते का बीज भी बहुत लाभदायक है इसके अंदर प्रोटीयोलाइटिक एंजाइमों की मात्रा भरपूर है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है| पपीते का कोई भी भाग आपको नुकसान नहीं पहुँचाएगा बल्कि हर हिस्से से आपको कोई न कोई फ़ायदा ही होने वाला है|
तो चलिए अब हम आपको पपाया यूज़ एंड बेनिफिट्स के बारे में बताते है:-
गठिया के रोगियों के लिए कच्चा पपीता एक वरदान
गठिया को ठीक कैसे करें? सबसे पहले आप पपीते को पानी में डाल दें, इसके पूरी तरह उबलने से पहले बीच में निकाल कर एक बार धो लें और उसके बीज निकाल लें| अब फिर से 5 मिनट के लिए पानी में डालकर उबालें लें इसके बाद इस उबलते पानी में दो चम्मच ग्रीन टी डाल दें, इसे छान कर पानी को रख लें और पूरे दिन इसका इस्तेमाल करें|
कच्चा पपीता लिवर के लिए फायदेमंद
इसका इस्तेमाल लीवर और पीलिया के रोगियों के लिए अच्छा होता है| आप कच्चे पपीते का सेवन उसकी सब्जी बना कर या चटनी बना कर भी कर सकते हैं|
कच्चे पपीते के फायदे ब्रेस्टफीडिंग में
इसका सेवन शरीर में सभी एंजाइम और न्यूट्रिशंस की कमी को पूरा करने का काम करता है इसलिए ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को कच्चे पपीते का सेवन करना चाहिए| इसका सेवन स्तन का दूध बढ़ाने का काम करता है जिससे आपके बच्चे का पेट भरा रहेगा और दोनों को पर्याप्त पोषण मिलेगा|
कच्चे पपीते के फायदे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में
पर्याप्त मात्रा में विटामिन का इस्तेमाल न करना इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है जिसके कारण आपको कई बीमारियां भी हो सकती हैं| इसलिए इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए कच्चे पपीते का सेवन करना चाहिए क्योंकि कच्चे पपीते में विटामिन ई, सी और ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके इम्यून को मजबूत बनाने में मदद करता है|
अब बात करते है पक्के पपीतों से होने वाले फायदों की
पपीते के औषधीय गुण करें आँखों की सुरक्षा
प्रतिदिन पपीते की तीन या उससे अधिक सर्विंग्स खाने से उम्र से जुड़े खतरे कम हो सकते है| जैसे बूढ़े लोगों में दृष्टि हानि एक मुख्य खतरा बना रहता है| विटामिन ए, सी और ई की उपस्थिति के कारण पपीता आपकी आंखों के लिए एक अच्छा आहार है|
इसे भी पढ़े: प्राणायाम बेनिफिट्स:- प्राणायाम के कुछ अद्भुत फायदे
इसमें कैरोटीनॉयड ल्यूटिन और ज़ेक्सैंटीन भी होते है जो अधिक ऊर्जा वाले नीले प्रकाश से आपकी आँखों को सुरक्षा प्रदान करते हैं| यह नीला प्रकाश आपकी आँखों के रेटिना को नुकसान पहुंचा सकता है| वे मोतियाबिंद और अन्य पुरानी नेत्र रोगों के विकास के खिलाफ भी रक्षा करते हैं|
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में
जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द की शिकायत होती है उन्हें पपीते का सेवन करना चाहिए| पपीते के सेवन से एक ओर जहां पीरियड साइकिल नियमित रहता है वहीं दर्द में भी आराम मिलता है|
वजन घटाने में फायदेमंद
पपीता विटामिन ए और सी, फोलेट, फाइबर और पोटेशियम का एक उच्चतम स्रोत हैं| ये पोषक तत्व आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हैं| इसके अलावा यह फल फाइबर में समृद्ध है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और आपको अधिक भोजन खाने से बचाने के साथ-साथ कब्ज को भी रोकता है|
इसे भी पढ़े: हनी यूज़ : शहद के ऐसे फायदे जिन्हें आप नहीं जानते होंगे
इसमें मौजूद पपेन अनोखा प्राकृतिक एंजाइम जो पाचन में सहायक होता है और आपके पेट से भोजन को आंत की ओर तेज गति से बढ़ाता है| खराब पाचन को अक्सर खराब पोषण के साथ-साथ वजन की समस्याओं का भी जिम्मेदार ठहराया जाता है| इस वजह से पपीता को वजन कम करने के लिए एक उत्तम आहार माना जाता है|
पपीते के फायदे बचाएं हृदय रोगों से
पपीता में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन होता है जिससे हृदय के रोग ठीक होते हैं| ज़्यादा पोटैशियम खाने से और कम सोडियम खाने से हृदय रोग का जोखिम बहुत ज़्यादा कम हो जाता है| आपको अपने खाने में ये बदलाव लाना चाहिए|
चलिये तो बात करते है पपीते के पत्तों के फायदें के बारें में:-
इसका पत्ता फायदेमंद है कैंसर के लिए
जो व्यक्ति कैंसर पीड़ित हैं, उन्हें पपीते के पत्ते का सेवन अवश्य करना चाहिए| पपीते के पत्ते में एंटीबैक्टीरियल तत्व व एसीटोजेन नामक तत्व पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने व उन्हें मारने में अहम भूमिका निभाता है| खासतौर से, गर्भाशय ग्रीवा, प्रोस्टेट, यकृत, स्तन व फेफड़ों के कैंसर में यह बहुत कारगर साबित हुआ है|
डेंगू को बेअसर करता है पपीते का पत्ता
डेंगू ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति के प्लेटलेट्स गिरने लगते हैं| इतना ही नहीं, कई बार तो इस बीमारी के चलते व्यक्ति की जान तक चली जाती है| यहां गौर करने वाली बात है कि डेंगू से लड़ने के लिए अभी तक कोई भी दवा उपलब्ध नहीं है लेकिन जो लोग पपीते के पत्ते का सेवन इस बीमारी में करते हैं, उससे उन्हें विशेष फायदा होता है क्योंकि पपीते के पत्ते के सेवन से शरीर में प्लेटलेटस की संख्या बढ़ने लगती है| कई अध्ययनों में यह बात साबित भी हो चुकी है|
मजबूत प्रतिरक्षा तंत्र
शायद आपको पता न हो लेकिन पपीते के पत्ते का सेवन करने से प्रतिरक्षा तंत्र काफी मजबूत होता है| दरअसल, पपीते के पत्तों में कई तरह के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाते हैं| अगर इसके रस का सेवन किया जाए तो खून में व्हाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ जाती है|
आईये बात करते है कैसे सेवन करे पपीते का:-
- आप पपीता, अनानास और आम से फलों का सलाद बना सकते हैं|
- पपीते को नीम्बू पानी, आइस टी या पानी में मिलाकर पिएं| इससे आपको ताज़गी महसूस हो सकती है|
- कच्चे पपीते को आम, जैलपीनो, लाल मिर्च और अन्य मसालों के साथ खा सकते हैं| इसे मछली के साथ भी खा सकते हैं|
- अन्य फलों के जूस या स्मूथी के साथ ठन्डा पपीता मिलाएं| इसे आप अनानास के रस, केला और दही के साथ खा सकते हैं|
तो ये थे हमारे पपाया यूज़ एंड बेनिफिट्स जिसमे हमने आपको इसके विभिन्न इस्तेमाल से अवगत करवाया| आशा करते है यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो|
Image Source : swirlster.ndtv.com

