पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार को अयोध्या की तोड़ी गई बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद की नींव रखी जा रही है. मामले की संवेदनशीलता देखते हुए इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस (foundation of Babri masjid) मस्जिद को सस्पेंड किए गए तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक हुमायूं कबीर बना रहे हैं.

यह दिन इसलिए भी संवेदनशील है, क्योंकि 6 दिसंबर, 1992 को बाबरी मस्जिद गिराए जाने की सालगिरह है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब अयोध्या में उस जगह पर राम मंदिर बन गया है, इसी दिन आज बंगाल में हुमायूं कबीर बाबरी नाम से एक मस्जिद की बुनियाद रख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – ग्रैंड वेलकम के बाद लंबी चर्चा: पुतिन के दौरे का पहला दिन, प्राइवेट डिनर पर हुई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बातचीत

PTI की रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि RAF के जवान शुक्रवार को ही रेजिनगर पहुंच गए थे और अपनी फाइनल तैनाती से पहले एक लोकल स्कूल में रुके थे. उन्होंने यह भी बताया कि कृष्णानगर और बहरामपुर से भी और फोर्स भेजी गई है. केंद्रीय बलों ने रूट मार्च किया और मस्जिद बनने वाली जगह के पास के इलाकों में गश्त करते देखा गया.

 foundation of Babri masjid – वहीं हुमायूं कबीर के इस प्रस्ताव को जनता का भी समर्थन मिल रहा है. उत्तर बारासात के रहने वाले मोहम्मद शफीकुल इस्लाम सिर पर ईंटें लेकर चलकर मस्जिद के स्थान पर जा रहे हैं. उन्होने कहा कि उनका योगदान बाबरी मस्जिद के निर्माण में जाएगा. सस्पेंड किए गए TMC विधायक हुमायूं कबीर ने एडमिनिस्ट्रेशन को बताया कि उनके वॉलंटियर्स ज़मीन पर मौजूद रहेंगे और उन्होंने भरोसा जताया कि यह प्रोग्राम शांति से पूरा हो जाएगा.

Share.
Exit mobile version