लखनऊ। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे त्रिस्तरीय Panchayat Chunav पार्टी के लिए सेमीफाइनल मैच की तरह है। यह चुनाव व्यवस्था परिवर्तन की दिशा तय करेगा। इन स्थितियों को देखते हुए पार्टी पूरे दमखम के साथ Panchayat में उतरेगी। इसलिए चुनाव संगठन के पदाधिकारी इसकी तैयारी में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। वे रविवार को राजधानी स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में हुई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि Panchayat Chunav के प्रत्याशियों का फैसला जिला स्तरीय तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। इस कमेटी में विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी शामिल हैं। उन्होंने Panchayat Chunav लड़ने के इच्छुक पदाधिकारियों को बैनर-होर्डिंग पर ‘भावी प्रत्याशी’ शब्द का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी है। कहा, पार्टी जिस पदाधिकारी को उम्मीदवार बनाएगी, सभी को उसी का समर्थन करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हम सही मायने में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना चाहते हैं और बदलाव लाना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत हमें अपने घरों से करनी होगी। हमें अपने घर में माता, बहनों व पत्नी का सम्मान करना होगा। उन्होंने पार्टी में महिलाओं को जोड़ने के भी निर्देश दिए हैं। कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जमुना प्रसाद सरोज ने पदाधिकारियों को त्रिस्तरीय Panchayat Chunav में आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी के घोषित उम्मीदवार का ही समर्थन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा की बेटी शालिनी लोधी, महेंद्र पाल दिवाकर व रामकृष्ण विश्वकर्मा समेत दर्जनों लोग अपना दल में शामिल हुए।
ये भी पढें : Lucknow : सीएम ने दिए निर्देश, सूबे में बनेगा सभी किसानों का क्रेडिट कार्ड
बसपा पूरी ताकत से लड़ेगी
लखनऊ। बसपा त्रिस्तरीय Panchayat Chunav को पूरी दमदारी से लड़ेगी। साथ ही बसपा संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। इस संबंध में मंडलवार पदाधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने रविवार से मंडलवार मुख्य जोन इंचार्जों के साथं बैठक शुरू की। जानकारी के अनुसार पहली बैठक कानपुर, झांसी व चित्रकूट मंडल की हुई। इसमें पंचायत चुनावों को पूरी ताकत से लड़ने का निर्देश दिया गया।
2015 के पंचायत चुनाव में बसपा ने जिला Panchayat सदस्यों के चुनाव में शानदार सफलता हासिल कर लोगों को चौंका दिया था। पार्टी इस बार भी जिला Panchayat सदस्य के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। बताया गया है कि पार्टी द्वारा तय प्रत्याशियों का एलान मुख्य जोन इंचार्जों के स्तर से स्थानीय स्तर पर होगा। बसपा संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में बसपा पदाधिकारी, सांसद-विधायक, एमएलसी व अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल ा होंगे। पंचायत चुनाव की घोषणा से ठीक पहले इस कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए मनाया जाएगा। लखनऊ व कानपुर मंडल का साझा कार्यक्रम । लखनऊ में कांशीराम स्मारक ईको गार्डन में होगा। इस कार्यक्रम में मायावती भी शामिल हो सकती हैं।
ये भी पढें : www.amarujala.com
IMAGE SOURCE : www.google.com