पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में चर्चित पारा शिक्षक उदय कुमार सिंह हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतक का साथी पारा शिक्षक सुरेंद्र यादव है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (para teacher murder case revealed) कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
💰 कर्ज और अपमान बना हत्या का कारण
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक उदय कुमार ने आरोपी सुरेंद्र यादव को 25 हजार रुपये कर्ज दिए थे, जिसके बदले वह 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसके अलावा, घटना से एक सप्ताह पहले उदय कुमार ने सुरेंद्र के साथ सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की थी। इसी अपमान और पैसों के दबाव से आहत होकर सुरेंद्र ने अपने ही दोस्त को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
इसे भी पढ़ें – सिमडेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा; पुरुष ने महिलाओं के नाम पर हड़पे 30 हजार, FIR दर्ज
एसडीपीओ प्रशांत कुमार के अनुसार, हत्या की साजिश के तहत घटना के दिन सुरेंद्र ने उदय कुमार को बाजार से सामान खरीदकर लौटते समय बुलाया और उसे बीयर पिलाई। जब उदय नशे में हो गया, तो सुरेंद्र ने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस मामले के खुलासे में इंस्पेक्टर द्वारिका राम, थाना प्रभारी सौरभ चौबे और सब-इंस्पेक्टर राहुल कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
⚖️ ग्रामीणों का आक्रोश और न्याय की मांग
शुक्रवार को इस हत्याकांड के विरोध में ग्रामीणों ने छतरपुर में सड़क जाम कर भारी विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीण आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी के साथ-साथ पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा (para teacher murder case revealed) और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस से मामले में स्पीडी ट्रायल की मांग की है।
