पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. वहीं पाकिस्तान के बलूचिस्तान के कलात जिले के मंगोचर शहर पर बाओच विद्रोहियों ने कब्ज़ा (Pakistan’s army lost before war) कर लिया है. सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूच विद्रोहियों ने मंगोचर में सरकारी दफ्तरों और इमारतों पर कब्ज़ा कर लिया है.

शनिवार को इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सरकारी इमारतों पर बलूच विद्रोहियों को दिखाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तान की सेना के बीच झड़पें हुईं हैं. बलूच विद्रोहियों ने शहर में पाकिस्तान की सेना के कैंप पर हमला किया. विद्रोहियों ने कथित तौर पर पाकिस्तान की सेना के कुछ हथियार भी जब्त कर लिए.

मंगोचर शहर में पाकिस्तान की सेना के शिविर पर बलूच विद्रोहियों की ओर से किए गए हमले की ये खबरें ऐसे समय में सामने आईं जब भारत के साथ तनाव बढ़ रहा. पाकिस्तान की सेना ने कथित तौर पर भारत से हमले की आशंका के चलते पश्चिमी सीमा पर अपने सैनिकों को तैनात कर दिया था.

Pakistan’s army lost before war – पिछले कुछ महीनों में बलूच विद्रोहियों ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान के सुरक्षाकर्मियों पर हमले तेज़ कर दिए हैं. 26 अप्रैल को पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आईडी ब्लास्ट में कम से कम दस अर्धसैनिक बल के जवान मारे गए. बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी.

 

 

Share.
Exit mobile version