हम दोनों कौमें सरहदों से बंटी हुई, हम दोनों की एक-दूसरे पर हटी हुई, और ये सिखाता कौन? मीडिया! Shit! I’m tryna use my music as a medium… 5 साल पहले आए तल्हा अंजुम के गाने ‘जंग-वंग’ की इन लाइनों को तल्हा ने सच साबित कर दिया है. Music knows No Bounds (संगीत की कोई सीमा नहीं होती) यह बात (waved tricolor on stage) तब सच साबित हुई जब पाकिस्तानी रैपर तल्हा अंजुम ने अपने नेपाल के कॉन्सर्ट के दौरान भारतीय झंडा लहराया. उनके इस जेस्चर ने भारतीय फैंन्स का दिल छू लिया और दिखाया संगीत में दोनों देशों के लोगों को करीब लाने की कितनी ताकत है.
हिप-हॉप आर्टिस्ट तल्हा अंजुम का बहुत बड़ा फैन बेस भारत में है, उनके गाने पाकिस्तान से ज्यादा भारत में सुने जाते हैं और उनके कई गाने भारतीय स्पॉटीफाई और यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में रहे हैं. नेपाल के कॉन्सर्ट के दौरान जैसे ही तल्हा अंजुम को भारतीय प्रशंसक ने भारत का झंडा दिया, उन्होंने बढ़ी खुशी से उसे लिया और शो के दौरान ही उसको लहराने लगे.
इसे भी पढ़ें – महेश बाबू और प्रियंका की नई फिल्म का नाम ‘वाराणसी’! दोनों एक्टर्स का फर्स्ट लुक आया सामने
waved tricolor on stage – साथ ही अपना एक गाना भारतीय झंडे को अपने कंधे पर डालकर परफॉर्म किया. वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग पाकिस्तान में उनकी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भारत-पाक संघर्ष में शहीद हुआ पाकिस्तानियों की शहादत को ठेस पहुंचाई गई है.
तल्हा अंजुम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लेकिन कुछ यूजर्स ने इसपर आपत्ति भी जताई है. उनके साथ खड़े उनके म्यूज़िक पार्टनर तल्हा यूनुस ने भी नेपाली झंडा लहराया, जिससे मेजबान देश का सम्मान हुआ और नेपाली फ़ैन्स भी भारतीय फैंस के साथ शोर मचाने लगे.
