ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग के कारण पूरी दुनिया परेशान है. इसके कारण आम लोग भी बुरी तरह से परेशान हो चुके हैं. जंग के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं. पिछले कई दिनों से दोनों ही देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. अफगानिस्तान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने (Pakistan wreaks havoc in Kabul) सोमवार देर रात अस्पताल पर एयर स्ट्राइक की है. तालिबान ने दावा कि इन हमलों में 400 लोगों की मौत हो चुकी है.

इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप-प्रवक्ता, हमदुल्ला फ़ितरत ने बताया कि पिछली रात पाकिस्तान की सेना की तरफ से काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर हमला किया गया था. इसमें अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि घायलों की संख्या 250 तक पहुंच गई है.

इसे भी पढ़ें – अली लारिजानी की मौत की खबर से मचा हड़कंप, इजराइल का बड़ा दावा और ईरान का खंडन; जानें क्या है पूरा सच

अफगानिस्तान के उप-सरकारी प्रवक्ता ने हमदुल्ला फ़ितरत ने कहा कि सोमवार रात को हुए इस हमले से अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था. फ़ितरत ने कहा कि बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

Pakistan wreaks havoc in Kabul – अफगानिस्तान पर हुए इन हमलों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. तालिबान ने दावा कि यह हमले पाकिस्तान की तरफ से ही किए गए हैं. इसके साथ यह भी कहा कि इस तरह के हमले मानवता के खिलाफ हैं.

हालांकि तालिबान के इन दावों को पाकिस्तान ने सिरे से खारिज कर दिया है. पाक अधिकारियों और नेताओं की तरफ से कहा गया कि उन्होंने किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया है. पाकिस्तान का कहना है कि सोमवार को काबुल और पूर्वी अफ़गानिस्तान के अन्य हिस्सों में किए गए उसके हमलों में किसी भी नागरिक स्थल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

Share.
Exit mobile version