समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि लड़की शाम के समय अपने मवेशियों के लिए चारा लाने पास के मकई के खेत में गई थी, जहां पहले से घात लगाए बैठे दबंग (painful incident in Samastipur) युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को गंभीर व बेहोशी की हालत में खेत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
मकई के खेत में अचेत मिली पीड़िता
बताया जा रहा है कि लड़की रोज की तरह मवेशियों का चारा लेने खेत की ओर गई थी। इसी दौरान घात लगाए युवकों ने उसे जबरन दबोच लिया। कुछ देर बाद आसपास काम कर रही महिलाओं को शक हुआ तो उन्होंने मकई के खेत में जाकर देखा, जहां लड़की बेसुध पड़ी मिली। यह नजारा देख स्थानीय लोग सन्न रह गए। घटना की जानकारी तुरंत परिजनों को दी गई, जिसके बाद खून से लथपथ पीड़िता को आनन-फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया।
गांव में भारी जन-आक्रोश
इस जघन्य घटना के बाद से गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का गुस्सा चरम पर है। स्थानीय ग्रामीण बेटियों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। इधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि (painful incident in Samastipur) आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और इस केस को ‘स्पीडी ट्रायल’ (Speedy Trial) के तहत चलाकर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा।
