Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी
    • Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
    • बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी
    • Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल
    • सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं
    • नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल
    • एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत
    • होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, March 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी

    बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी

    March 4, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जबकि उसकी प्रेमिका जिंदगी और मौत से अस्पताल में लड़ रही है. घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

    दरअसल आज ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से युवक का शव लटका देखा. मृतक की पहचान कृष्णपाल के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    प्रेम संबंध बना त्रासदी की वजह

    बताया जा रहा है कि कृष्णपाल का पास के ही गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था. दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे. ग्रामीणों का कहना है कि इसी बात को लेकर दोनों काफी परेशान चल रहे थे.

    दो दिन पहले युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

    युवती के जहर खाने की खबर जब कृष्णपाल को मिली तो वह काफी टूट गया. माना जा रहा है कि इसी सदमे में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. मंगलवार को उसने खेत में जाकर पेड़ से फांसी लगा ली.

    गांव में पसरा मातम

    घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं. सभी का कहना है कि अगर समय रहते परिवार मान जाते तो शायद यह दिन न देखना पड़ता.

    भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. युवक और युवती दोनों एक ही बिरादरी से हैं. परिवार के लोग फिलहाल कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं.

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. युवती की हालत पर भी नजर रखी जा रही है. अगर उसकी तबीयत में सुधार होता है तो पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कैसा होगा ‘नया आगरा’? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!

    बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला

    जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से आई दिल दहला देने वाली घटना

    मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या

    लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश

    रूह कंपा देने वाला हादसा! स्कूल बस का फर्श बना ‘मौत का जाल’, मासूम अनन्या की जान गई

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.