Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्देश
    • Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!
    • IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली
    • Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत
    • Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
    • UPI Record: डिजिटल इंडिया का दम! सालभर में हुआ 300 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, टूटा पिछला रिकॉर्ड
    • Hanuman Jayanti 2026: सुबह छूट गई पूजा? तो शाम को इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की आराधना
    • Health Alert: क्या आप भी पीते हैं हद से ज़्यादा पानी? किडनी पर पड़ सकता है भारी, जानें क्या कहता है विज्ञान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ओवैसी ने अरविन्द केजरीवाल पर साधा निशाना, दिल्ली के सीएम को बताया ‘छोटा रिचार्ज’

    ओवैसी ने अरविन्द केजरीवाल पर साधा निशाना, दिल्ली के सीएम को बताया ‘छोटा रिचार्ज’

    November 28, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    एआईएमआईएम ने भी इस बार दिल्ली नगर निगम चुनावों में अपनी दावेदारी ठोकी है। पार्टी ने शहर के कई मुस्लिम बहुल वार्ड में अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। जानकारी के मुताबिक AIMIM ने एमसीडी चुनाव में दिल्ली के अलग-अलग विधानसभा वार्डों में अपने 15 उम्मीदवार उतारे हैं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में अपनी पार्टी की जनसभाओं को संबोधित करते हुए, असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi On Kejriwal) ने कहा कि एमसीडी के इन वार्डों पर ध्यान नहीं दिया गया और इन क्षेत्रों का विकास भी नहीं किया गया।

    इसे भी पढ़ें – ‘प्रिजन में ब्रेक’ : आप सरकार के सौजन्य से तिहाड़ में आराम, कायाकल्प, आनंद लें – भाजपा

    ओवैसी ने कहा, “गुजरात जाओ, दिल्ली के सीलमपुर जाओ,इन इलाकों में न तो विकास होता है और न ही स्कूल बनते हैं। ” दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ‘छोटा रिचार्ज’ हैं। उन्होंने पिछली सरकारों को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि दिल्ली के विकास के लिए किसी ने काम नहीं किया। उन्होंने तब्लीगी जमात को बदनाम करने को लेकर दिल्ली के सीएम पर निशाना साधा और कहा कि यह केजरीवाल ही थे जिन्होंने तब्लीगी जमात पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाया था।

    Owaisi On Kejriwal – ओवैसी ने कहा, “आपने तब्लीगी जमात को बदनाम किया. कोरोना काल में केजरीवाल ने पूरी दुनिया को बदनाम किया कि अगर कोरोना बढ़ा तो इसे फैलाने के लिए तब्लीगी जमात जिम्मेदार है। उन्होंने आगे कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि नोट पर देवी देवताओं की फोटो छपनी चाहिये। क्या ये देश सेक्युलर नहीं है? ओवैसी ने कहा कि केजरीवाल 2013 के नरेंद्र मोदी हैं।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली में 1300 करोड़ के क्लास रूम घोटाले पर चुप क्यों है केजरीवाल : भाजपा

    उन्होंने बाटला हाउस में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल की पार्टी से विधायक बीजेपी में गया जो देश के गद्दारों को गोली मारो सालों को जैसा नारा देता है लेकिन केजरीवाल उसके खिलाफ कुछ नहीं बोलते। क्या हम दिल्ली के मुख्यमंत्री जो हिंदुत्व की विचारधारा का समर्थक हैं, जो विचारधारा सावरकर ने दी थी जो आरएसएस के एजेंडा पर काम करता है, क्या उसको वोट देंगे?

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली में पिस्टल की नोक पर पिता से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बेटा ही निकला मास्टरमाइंड

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, जानें उनके सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.