उज्जैन : उज्जैन के अंकित सेवा धाम आश्रम में बीते एक महीने में 10 लोगों की मौत हुई है. इनमें 10 से 18 वर्ष तक के बच्चों की संख्या अधिक है. हैरान करते मौत के आंकड़ों की जानकारी शासकीय चरक भवन से सामने आई जब दो दिन में चार डेड बॉडी के पोस्टमार्टम हुए. पूरे मामले की पुष्टि शासकीय चरक भवन के आरएमओ चिन्मय चिंचोलेकर (outcry in Ujjain) एवं अंकित सेवा धाम आश्रम के संचालक सुधीर भाई गोयल ने की. आश्रम के संचालक ने बताया कि 75 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है.
उज्जैन से 22 किलोमीटर दूर तहसील घट्टिया के अंबोदिया गांव में अंकित सेवा धाम आश्रम है. आश्रम के संचालक सुधीर भाई गोयल अपने परिवार के साथ आश्रम को संचालित करते हैं. आश्रम में बच्चे से बुजुर्ग तक हर आयुवर्ग के लोग हैं. आश्रम संचालक सुधीर भाई गोयल ने बताया उन्होंने अपने बेटे अंकित की 1989 में मौत के बाद बेटे अंकित के नाम से ही 26 बीघा जमीन पर गांव अंबोदिया में आश्रम की नींव रखी. बेसहारा लोगों के लिए आश्रय स्थल की शुरुआत की. आज 1200 निराश्रित लोग यहां रहते हैं. जिनकी हम दिन रात सेवा में लगे रहते हैं.
outcry in Ujjain – शासकीय चरक भवन के आरएमओ डॉ. चिन्मय चिंचोलेकर ने बताया “20 नवंबर 2025 से लेकर 10 जनवरी 2026 तक डेढ़ महीने के अंदर अंकित सेवा धाम आश्रम से पीड़ितों को लाया गया था. जिनमें से 11 से 12 पीड़ितों की एक के बाद एक मौत हुई है. सभी का शासकीय चरक भवन अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में थाना भैरवगढ़ पुलिस की मौजूदगी में पीएम हुआ है.


