Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की KSCA के साथ बड़ी बैठक
    • India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ऊर्जा सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान
    • Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी हाई-लेवल कमेटी
    • Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों गिरफ्तार
    • Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हाई कोर्ट
    • Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देनदारियों पर ‘आप’ को घेरा
    • दाहोद से हुंकार: ‘सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार’, सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा प्रहार
    • बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये तारीख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » लद्दाख में हाहाकार: जोजिला दर्रे पर भयानक एवलांच, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में मची चीख-पुकार, अब तक 7 शव बरामद

    लद्दाख में हाहाकार: जोजिला दर्रे पर भयानक एवलांच, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में मची चीख-पुकार, अब तक 7 शव बरामद

    March 27, 2026 हिमांचल प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे पर शुक्रवार को एक बड़ा हिमस्खलन हुआ. दोपहर के समय हुए इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच गंभीर घायल हैं. बर्फ की मोटी परत के नीचे कई वाहनों के दबे होने और उनमें लोगों के फंसे होने की आशंका है. बताया जा रहा कि यह हादसा उस समय हुआ, जब क्षेत्र में भारी बर्फबारी और मौसम काफी खराब था. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रेस्क्यू टीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिमस्खलन इतना भीषण था कि उसने कई यात्री और मालवाहक वाहनों को अचानक अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया, ताकि बर्फ में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके.

    सेना और NDRF रेस्क्यू में जुटी

    रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय सेना के जवान, स्थानीय पुलिस बल और प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं. NDRF की टीम भी पहुंच चुकी है. जोजिला दर्रे की अत्यधिक ऊंचाई, भीषण ठंड, बर्फीला तूफान और लगातार होती बर्फबारी रेस्क्यू टीम के काफी परेशानी खड़ी कर रहा है.

    अधिकारियों ने दी हादसे की जानकारी

    अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के समय जोजिला में जीरो पॉइंट के पास एक बड़ा हिमस्खलन हुआ, जिससे कई यात्री और वाहन बर्फ के नीचे दब गए. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. पता चला कि करीब तीन से चार वाहन फंसे हुए हैं. शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें 7 की मौत हो चुकी थी, जबकि 5 घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

    कारगिल और लद्दाख के रहने वाले सभी

    अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सड़क बंद कर दी गई, जबकि मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के लिए बचाव और सफाई अभियान शुरू कर दिया गया. अभी भी कुछ वाहन फंसे हैं. सेना, स्थानीय पुलिस और NDRF की टीम रेस्क्यू में लगी है. बताया जा रहा सभी मृतक कारगिल और लद्दाख के रहने वाले थे.

    उपराज्यपाल ने हादसे पर दुख जताया

    वहीं हादसे को लेकर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दुख जताया. उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट किया, “जोजिला में हिमस्खलन की दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिली. मैंने कारगिल के DC और SSP को तुरंत घटनास्थल पर जाने और राहत और बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है. आपदा राहत बलों और BRO सहित सभी सरकारी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहा हूं.”

    इसके साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी लिखा कि, “जोजिला दर्रे पर एक वाहन के हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की दुखद मौत और 5 लोगों के घायल होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों को हर जरूरी मदद दी जा रही है.”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल में ‘कंगाली’ की नौबत! सीएम सुक्खू समेत मंत्रियों और विधायकों की सैलरी पर चली कैंची

    सुक्खू सरकार का ‘बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक’! मंत्रियों के सलाहकारों और बोर्ड अध्यक्षों के ‘कैबिनेट रैंक’ खत्म

    हिमाचल में बड़ा सियासी खेल! राज्यसभा चुनाव से पहले 4 कांग्रेस विधायकों की ‘नंबर 3’ वाली टी-शर्ट वायरल

    सुक्खू सरकार का सरप्राइज: कांगड़ा के अनुराग शर्मा को मिला राज्यसभा का टिकट, तेलंगाना से सिंघवी की ‘एंट्री’

    शिमला में रातभर हाई-वोल्टेज ड्रामा : यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर बवाल

    ‘बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई…’, ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की खुदकुशी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.