छत्रपति संभाजी नगर : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि विपक्षी दल यह दावा कर लोगों को भ्रमित कर रहा है कि यदि भाजपा सत्ता में बनी रहती है तो वह संविधान बदल देगी। गडकरी कहा कि दरअसल यह कांग्रेस ही है जिसने अपने शासनकाल में 80 बार संविधान संशोधन किया। उन्होंने (Opposition Is Confusing The People) यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों के कारण ही देश के लोग गरीब बने रहे।
इसे भी पढ़ें – यात्रियों के साथ अभद्रता और मारपीट, NHAI ने टोल टैक्स एजेंसी को किया प्रतिबंधित
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी महाराष्ट्र में बीड लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पंकजा मुंडे के समर्थन में मजल गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा विपक्ष लोगों को तसल्ली नहीं दे पाया या आश्वस्त नहीं कर पाया। इसलिए वह उन्हें भ्रमित कर रहा है। वे (विपक्ष के नेता) कहते हैं कि हम (भाजपा) संविधान बदल देंगे। लेकिन
उच्चतम न्यायालय का एक निर्णय है जो कहता है कि संविधान नहीं बदला जा सकता है, केवल संशोधन किया जा सकता है। अबतक कांग्रेस 80 बार संविधान में संशोधन कर चुकी है।’’
इसे भी पढ़ें – महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
Opposition Is Confusing The People – गडकरी ने कहा, ‘‘जबतक पंक्ति के आखिर में खड़ा व्यक्ति लाभान्वित न हो जाता, तब तक हम नहीं रूकेंगे, अपना काम करते रहेंगे। देश में लोग कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से गरीब बने रहे। हमने 10 साल काम किया लेकिन 60 सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। इसलिए, अब जब वह अपना काम को दिखाकर चुनाव नहीं लड़ सकती है तो वह लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।’’


