स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने चीन में अपनी ‘K15’ सीरीज का विस्तार करने की पूरी तैयारी कर ली है। इससे पहले अप्रैल में कंपनी ने Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को एक्टिव कूलिंग फैन के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह इस लाइनअप का तीसरा मॉडल Oppo K15 भी पेश करने जा रही है। लॉन्चिंग से पहले ही इस हैंडसेट को कंपनी के चीनी ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे (Oppo K15 Launch Date) इसके फीचर्स, डिजाइन, कलर और स्टोरेज वेरिएंट्स का खुलासा हो गया है।
24 जुलाई को होगा मेगा लॉन्च, प्री-ऑर्डर हुए शुरू
ओप्पो ऑनलाइन स्टोर की लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन चीन में 24 जुलाई को सुबह 10:00 बजे (स्थानीय समयानुसार) यानी भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। चीन में इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुके हैं। लिस्टिंग से यह भी साफ हुआ है कि यह फोन कम से कम 12GB RAM और 256GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में जरूर आएगा। इसे दो आकर्षक कलर ऑप्शंस: गेल ग्रे (Gale Grey) और रैपिड व्हाइट (Rapid White) में पेश किया जाएगा।
Dimensity 7360 चिपसेट और IP69 की बेजोड़ रेटिंग
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo K15 में 6.59-इंच का एक बड़ा फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। ड्यूरेबिलिटी के मामले में फोन काफी मजबूत है; कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षा के लिए उच्चतम IP69 रेटिंग के साथ आएगा। परफॉर्मेंस को दमदार बनाने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट दिया गया है, जो कंपनी के खास टायडल इंजन (Tidal Engine) तकनीक के साथ मिलकर काम करेगा।
8,000mAh की महाबैटरी और 80W की फास्ट चार्जिंग
बैटरी के मामले में Oppo K15 एक बड़ा पावरहाउस साबित होने वाला है। फोन में 8,000mAh की बेहद दमदार बैटरी होने की पुष्टि की गई है। यह बड़ी बैटरी 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग (Bypass Charging) को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, बेहतर पावर मैनेजमेंट के लिए इसमें “ग्लेशियर बैटरी एनर्जी गैदरिंग चिप” का इस्तेमाल किया (Oppo K15 Launch Date) गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 50-मेगापिक्सल का है।
