देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के महाराष्ट्र हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में दो परिवारों की पुरानी रंजिश तीन लोगों की मौत का कारण बन गई. इस मामले में सामने आया है कि दोनों परिवार के (bloody struggle in Mumbai) बीच साल 2022 से एक केस को लेकर विवाद चल रहा था और अब इसी विवाद ने हिंसक रूप से ले लिया.

bloody struggle in Mumbai – मुंबई के बोरीवली इलाके के एमएचबी थाना क्षेत्र के गणपत पाटिल नगर में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो परिवार के विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. दोनों परिवार के बीच हुए विवाद में उन्होंने एक दूसरे पर चाकू और दरांती से हमला किया, जिसमें गंभीर रूप से घायल होने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

2022 में चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार, गणपति नगर की झुग्गी बस्ती में रहने वाले गुप्ता और शेख परिवार के खिलाफ पुलिस ने साल 2022 में क्रॉस क्राइम दर्ज किए थे. उसी समय से दोनों के बीच दुश्मनी है. रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे नशे में धुत अमित शेख और राम नवल गुप्ता के बीच नारियल पानी की दुकान के सामने बहस हो गई. इसके बाद दोनों ने अपने बेटो को फोन करके मौके पर बुला लिया. मामले की जानकारी होते ही गुप्ता परिवार से अमर गुप्ता, अरविंद गुप्ता और अमित गुप्ता तुरंत मौके पर पहुंच गए.

धारदार हथियारों से किया एक-दूसरे पर हमला

वहीं, शेख परिवार से हामिद नसीरुद्दीन शेख, उनके बेटे अरमान हामिद शेख और हसन हामिद शेख नारियल पानी की दुकान के सामने पहुंच गए और फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियारों से मारपीट शुरू हो गई. इसी खूनी रंजिश में, हामिद शेख, अरविंद गुप्ता और राम नवल गुप्ता की मौत हो गई है. वहीं, घायलों में दोनों परिवार से एक-एक सदस्य शामिल हैं. हत्या के इस मामले में MHB थाने की पुलिस ने अबतक गुप्ता परिवार से 1 लड़के को गिरफ्तार किया है.

Share.
Exit mobile version