Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पुरानी रंजिश के चलते गई चार मासूमो की जान,पीड़ित पिता ने सुनाया दुखड़ा

    पुरानी रंजिश के चलते गई चार मासूमो की जान,पीड़ित पिता ने सुनाया दुखड़ा

    March 24, 2022 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Old Enmity : चार दिन पहले प्रेम ने मुझे धमकी दी थी कि मेरे चारों बच्चों को मार डालेगा। योजना के तहत उसने अपने भाई बाला व चाबस को साजिश में शामिल किया और सुबह मेरे दरवाजे पर पॉलीथिन में जहर मिली टॉफी रखकर चला गया। उसे पता था कि बच्चे टॉफी मिलते ही खाएंगे और मर जाएंगे। यही हुआ और मेरे तीनों बच्चों के साथ भाई की बेटी का बेटा मर गए। वह तीनों सुबह मेरे दरवाजे पर दिखे भी थे मगर मां का ध्यान उनकी साजिश की ओर नहीं गया।

    दिलीपनगर के लाठौर टोला निवासी रसगुल्ला ने एडीजी, डीआईजी, डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों के सामने गांव में ही यह बयान दिया। उसने बताया कि पांच साल पहले (Old Enmity) प्रेम व उसके भाई बाला ने मेरी गुमटी फूंक दी थी। उस वक्त हमारे परिवार के लोग उसमें सोये हुए थे। संयोग से उनकी जान बच गयी मगर गुमटी व उसमें रखा दुकान का सामन जल कर राख हा गया। उस मामले में केस भी दर्ज कराया था, जिसका मुकदमा अभी न्यायालय में चल रहा है।

    इसे भी पढ़ें – 25 मार्च को साढ़े चार बजे 45 मंत्रियों के साथ CM योगी लेंगे शपथ,रमापति शास्त्री प्रोटेम स्पीकर नियुक्त

    प्रेम उसकी को लेकर हमारे परिवार से रंजिश रखता था। पांच दिन पहले उसी को लेकर धमकाया था कि सुलह कर लो वरना तुम्हारे चारों बच्चों को मार डालूंगा। मैं डर गया था मगर उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसी करतूत कर देगा।रसगुल्ला ने बताया कि पॉलीथिन में चार टॉफियां ही रखी थी। नौ रुपये के सिक्के रखे थे। मेरे चार ही बच्चे हैं। बड़ा बेटा संयोग से नहीं निकला था, अन्य तीनों बच्चे व भाई की बेटी का बेटा आया था और टॉफियां खा लीं।

    पीड़ित का बयान लेने के बाद अफसरों ने डाग स्क्वायड को इशारा किया। खोजी कुत्ता इसके बाद छूटते ही पहले प्रेम के घर में गया। पीछे से फोरेंसिक व पुलिस टीम भी पहुंची। प्रेम उस समय घर पर ही था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद खोजी कुत्ता प्रेम के भाई बाला के घर में गया। सूंघते हुए उसके पास रुक गया। इशारा मिलने के बाद पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। अंत में कुत्ता सूंघते हुए चाबस के घर में भी गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया।

    इसे भी पढ़ें – बृजेश सिंह हत्याकाण्ड का पर्दापाश, एक महिला समेत चार गिरफ्तार

    इधर, जिस रैपर वाली टॉफिया रसगुल्ला के दरवाजे पर पॉलीथिन में रखी गयी थी, वैसे कई रैपर प्रेम के घर में मिले। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिंक टीम को सौंप दिया। यह रैपर किसी लोकल टॉफी के लग रहे हैं,इस संबंध में कसया के एसडीएम वरुण कुमार पांडेय ने कहा कि पीड़ति पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ कसया पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। फोरेंसिक टीम ने जांच कर अहम सुराग जुटाए हैं। फोरेंसिक टीम और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं बच्चों ने टॉफी खाने के बाद रैपर वहीं जमीन पर फेंक दिए थे। कुछ देर बाद इन रैपरों पर मक्खियां बैठी तो बैठते ही मर गयीं। ग्रामीणों ने इसे देखा और अफसरों के आने पर इसकी भी जानकारी दी। फॉरेंसिंक टीम इन रैपरों को भी जांच के लिए साथ ले गयी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    ‘घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और…’; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू

    कानूनी ज्ञान देने के बहाने लॉ छात्रा का यौन शोषण; हजारीबाग का अधिवक्ता जोएल गिरफ्तार

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.