Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; रेलवे अधिकारियों की बढ़ी टेंशन
    • हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर
    • विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर ‘कतराते’ नजर आए पूर्व सीएम; हरियाणा कांग्रेस में फिर मचेगी रार?
    • Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे बुना गया था साजिश का जाल
    • Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जान जोखिम में डाल किया सफल रेस्क्यू
    • इंद्री में ‘गौवंश हत्या’ पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—”2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हरियाणा चक्का जाम”
    • HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर कार्यभार मुक्त
    • Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख की फिरौती; हरियाणा में हड़कंप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, March 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अंबिकापुर में ‘तिलहन क्रांति’ का आगाज! 2 दिवसीय किसान मेले में आधुनिक तकनीक का जलवा; सीएम ने किसानों को दिया ‘समृद्धि’ का मंत्र

    अंबिकापुर में ‘तिलहन क्रांति’ का आगाज! 2 दिवसीय किसान मेले में आधुनिक तकनीक का जलवा; सीएम ने किसानों को दिया ‘समृद्धि’ का मंत्र

    March 22, 2026 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सरगुजा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र पहुंचे. सीएम ने यहांं 2 दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का शुभारंभ किया. सीएम ने विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर किसानों को दी जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों की सराहना की.

    तिलहन किसान मेले का शुभारंभ

    मुख्यमंत्री ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत साल का पौधा रोपित किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, जहां लगभग 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों से धान की खरीदी 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से 3100 रुपये में कर रही है तथा अंतर की राशि का भुगतान भी एकमुश्त किया जा रहा है.

    सीएम ने दिया भरोसा

    सीएम साय ने कहा कि पिछले 2 वर्षों से हमारी सरकार किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है. उन्होंने किसानों से संवाद कर होली के पूर्व धान के अंतर की राशि का भुगतान तथा योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी भी ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर हो चुका है, लेकिन तिलहन उत्पादन में अभी भी कमी है. वर्तमान में देश अपनी आवश्यकता का लगभग 57 प्रतिशत ही तिलहन उत्पादन कर पा रहा है, शेष 43 प्रतिशत आयात करना पड़ता है. इस कमी को दूर करने के लिए तिलहन विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं.

    किसानों से अपील

    विष्णु देव साय ने किसानों से अपील की कि वे वैज्ञानिकों के सुझावों को अपनाकर तिलहन उत्पादन बढ़ाएं. उन्होंने जानकारी दी कि कृषक उन्नति योजना की तर्ज पर तिलहन फसलों के लिए प्रति एकड़ 11 हजार प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन जैसे सहायक व्यवसायों को अपनाकर आय बढ़ाने पर भी जोर दिया. उन्होंने बताया कि जीएसटी में सुधार के बाद कृषि यंत्रों की कीमतों में कमी आई है, जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है.

    मंत्री राम विचार नेताम ने उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

    कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा, देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है. नेताम ने किसानों से दलहन एवं तिलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया. कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने तिलहन विकास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को विश्वविद्यालय के माध्यम से उन्नत बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. राज्य में संचालित 28 कृषि महाविद्यालयों, 27 कृषि विज्ञान केंद्रों एवं अनुसंधान संस्थानों के जरिए हर वर्ष लगभग 50 हजार किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Gangaur Festival 2026: धमतरी में धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, विधि-विधान से हुई माता की विदाई; मारवाड़ी समाज ने निकाली शोभायात्रा

    Kurasia Mines Water Crisis: कुरासिया अंडरग्राउंड माइंस में गहराया जल संकट, प्रबंधन ने दिया नई पाइपलाइन का आश्वासन; जानें क्या है राहत योजना?

    CG Health Services Update: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिए बड़े निर्देश, कवर्धा मेडिकल कॉलेज के काम में आएगी तेजी

    GPM में जमीन के लिए ‘खून-खराबा’! कसाईबहरा सधवानी में महिला की बेरहमी से पिटाई; विवाद के बीच चीखती रही पीड़िता, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    Kawardha Forest Fire: लावा के जंगलों में लगी भीषण आग, करोड़ों की वन संपदा राख; वन्यजीवों के अस्तित्व पर गहराया संकट

    बालोद में नीलगाय की संदिग्ध मौत! जंगल में मिला शव, शिकार या बीमारी? वन विभाग ने शुरू की ‘पोस्टमार्टम’ जांच

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.