उन्नाव रेप कांड की पीड़िता का एक वीडियो आया सामने आया है. इसमें उसने कुलदीप सेंगर के परिवार और समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है, कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थकों (now my character is being assassinated) द्वारा सोशल मीडिया पर मेरी पहचान उजागर की जा रही है. सेंगर के समर्थक मेरा चरित्र हनन कर रहे हैं. पीड़िता ने कुलदीप सिंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर को लेकर भी चौंकाने वाली बात कही है.
पीड़िता कहती है, 11 दिसंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर जाति विशेष समाज द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है. ये कोई प्रदर्शन नहीं बल्कि शक्ति प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है. ये प्रदर्शन देश के मुख्य न्यायाधीश को डराने का मात्र एक प्रयास है. सेंगर के समर्थक चाहते हैं कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डर जाएं और हमारे फेवर में फैसला कर दें.
इसे भी पढ़ें – अयोध्या: राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने कश्मीरी युवक को पकड़ा


