Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 300 आरडब्ल्यूए को नोटिस भेजेगा नगर निगम, अब नहीं चलेगी मनमानी

    300 आरडब्ल्यूए को नोटिस भेजेगा नगर निगम, अब नहीं चलेगी मनमानी

    August 4, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली की अलग-अलग कॉलोनियों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए गेटों को अतिक्रमण माना जाएगा। नगर निगम ने राजधानी की लगभग 300 आरडब्ल्यूए को नोटिस भेजने की तैयारी की है। निगम प्रशासन के मुताबिक, दिल्ली में कई कॉलोनियों में आरडब्ल्यूए (Notice To RWAs) ने प्रमुख सड़कों पर गेट लगा लिए हैं और उन्हें अपनी मर्जी से खोलते और बंद करते हैं, जोकि नियमानुसार गलत है।

    इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, कहा-जनता को मुफ्त सुविधाएँ देने से नहीं आता है आर्थिक संकट

    निगम के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरडब्ल्यूए द्वारा लगाया गेट एक प्रकार से अतिक्रमण है। बिना किसी इजाजत के कई कॉलोनियों में गेट लगा लिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी एक बार मॉडल पार्किंग परियोजना को लागू करने के लिए कॉलोनी के गेटों को खुलवाने की कवायद की गई थी। उस दौरान तीन कॉलोनियों में गेटों को खोलने के लिए आरडब्लूए को राजी भी कर लिया गया था। इस बार गेट खोलने के लिए निगम की ओर से पहले कॉलोनी निवासियों को नोटिस भेजकर आग्रह किया जाएगा। अगर फिर भी गेट नहीं खोले जाते हैं तो आरडब्ल्यूए के खिलाफ अतिक्रमण की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

    निगम अधिकारियों ने बताया कि कई कॉलोनियों में ऐसे मामले सामने आए हैं जहां आपातकाल की स्थिति में एंबुलेंस, पुलिस या फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। आरडब्ल्यूए ने कॉलोनी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर गेट लगा लिए हैं, लेकिन इनमें से कई गेट स्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि कॉलोनी के हर गेट पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की जाए ताकि आपातकाल की स्थिति में गेट को तुरंत खोला जा सके।

    इसे भी पढ़ें – नेशनल हेराल्ड मामले में ED की बड़ी कार्यवाही, बिल्डिंग का एक हिस्सा किया सील

    Notice To RWAs – निगम की ओर से 2020 में ग्रीन पार्क एक्सटेंशन और सफदरजंग एन्क्लेव में चार-चार गेटों को हटा दिया था। अधिकारियों के अनुसार, गेट बंद करने के खिलाफ ग्रेटर कैलाश जैसी कई अन्य कॉलोनियों के निवासियों से गेट हटाने के आवेदन मिले थे। अधिकारियों ने बताया कि निवासियों के एक समूह द्वारा दिन के समय गेट बंद होने की बार-बार शिकायत करने के बाद बैरियर हटाने की कार्रवाई की गई थी। निगम अधिकारियों ने उस मामले में निर्देश जारी किए थे कि गेटों पर बूम बैरियर या अन्य किसी प्रकार की रुकावटों के पुनर्निर्माण के लिए आरडब्ल्यूए को ट्रैफिक पुलिस और निगम से मंजूरी लेनी होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा

    ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20’ में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें

    दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, नसीम दुर्रानी गैंग का वांछित बदमाश ‘छोटा बाबर’ गिरफ्तार

    इंसानों की तरह दिल्ली की हर संपत्ति का बनेगा ‘प्रॉपर्टी आधार कार्ड’! लैंड रिकॉर्ड बिल 2026 से पारदर्शी होगी व्यवस्था

    देशभर में मॉनसून का रौद्र रूप: 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में आंधी और पहाड़ों पर लैंडस्लाइड

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.