ग्रेटर नोएडा से दहेज के लिए हत्या का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं. मृतका के परिजनों ने शादी में 50 लाख रुपए खर्च किए के बावजूद भी पति व उसके परिवार के लोगों का लालच खत्म नहीं हुआ. आरोपियों ने दहेज में फ्लैट और मकान की मांग की थी, मांग पूरी नहीं होने पर पति ने अपने परिवार (husband became monster) के लोगों के साथ मिलकर गर्भवती विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. उसके बाद उसकी गला घोट कर हत्या कर दी. ग्रेटर नोएडा की जारचा थाना पुलिस ने पति, सास और ससुर समेत 6 लोगों पर दहेज और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के गीजोहड़ गांव निवासी दीपचंद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शिवानी की शादी 6 मार्च 2025 को जारचा थाना क्षेत्र के एनटीपीसी निवासी लोकेश से की थी. शादी में उन्होंने भारी भरकम दहेज दिया था और शादी में कार, पांच लाख रुपये नगद, 25 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी व अन्य कीमती सामान दिया था, जिसमें करीब 50 लाख रुपए खर्च हुआ था. इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग सन्तुष्ट नहीं हुए दीपचंद का आरोप है की शादी के कुछ समय बाद ही शिवानी को ससुराल में फ्लैट दिलाने और मकान बनाने के लिए पैसों की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा.

husband became monster – 31 जनवरी 2026 को शिवानी ने अपनी मां को फोन करके बताया कि उसका पति लोकेश, सुसर गोपाल, सास सावित्री, जेठ उमेश और जेठानी पिंकी उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं. मां ने बेटी को दिलासा दिया है और कहा कि उसके पिता अगले दिन बात करने आएंगे, तुम फिकर ना करो. इसके बाद अचानक 1 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1 बजे परिवार को फिर से फोन आया कि शिवानी की तबीयत खराब है और उसे एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया है.

 

Share.
Exit mobile version